Latest News

Thursday, August 11, 2022

हर घर तिरंगा अभियान के तहत महानगर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी हुए शामिल

 वाराणसी: आजादी की अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा भारत माता मंदिर परिसर से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी थे। 


श्रीकांत त्यागी पर 2007 में लगा था गुंडा एक्ट, दो साल पहले लखनऊ में पत्नी ने पकड़ा था प्रेमिका के साथ

कैबिनेट मं नंद गोपाल नंदी ने मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति तथा लहुराबीर चौराहे स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। तिरंगा यात्रा का पदयात्रा जुलूस भारत माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर, आईपी सिगरा तिराहा, फातमान, पटेल चौराहा मलदहिया होते हुए लहुराबीर चौराहे स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक जाकर संपन्न हुआ।

विश्व में सिद्ध शक्तिपीठ अछरू माता का दरबार, मां से मिलता आशीर्वाद नौ देवियों के अद्भुत चमत्कार

तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा किए जाने वाले भारत माता की जय का जय घोष लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाते रहे। तिरंगा यात्रा में बैंड बाजा, ढोल तथा डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के साथ, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सिगरा से लहुराबीर के बीच रास्ते भर विभिन्न स्वयंसेवी एवं व्यवसायिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया  तथा पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।

भाजपा ने मंडलों से जन जागरण हेतु निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महापौर मृदुला जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, अशोक चौरसिया, नम्रता चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, तिरंगा यात्रा प्रभारी अशोक पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ व श्रीनिकेतन मिश्रा, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा, रजत जायसवाल, कुसुम पटेल, शोभनाथ मौर्या, योगेश सिंह पिंकू, जितेंद्र सोनकर, हाजी अब्दुल रहीम, अरविंद खरवार, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, डॉ गीता शास्त्री, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉ हरी केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉक्टर रचना अग्रवाल, कुणाल पांडेय, रितिक मिश्रा आदि।

मुख्यमंत्री के गोद ली गयी सीएचसी हाथी में आपरेशन थियेटर पूर्ण रूप से हुआ सक्रिय

इनकी भी रही विशेष उपस्थिति

मीना चौबे, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, केदारनाथ सिंह, अशोक तिवारी, राजकुमार शर्मा, डॉक्टर सुनील मिश्र इन मंडल अध्यक्षों की भी रही उपस्थिति सिद्धनाथ शर्मा, रतन कुमार मौर्या, अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, जितेंद्र यादव, शत्रुघ्न पटेल, अभिषेक वर्मा गोपाल, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता तथा नगर निगम के सभी पार्षद भी रहे मौजूद।

UPSSSC पीईटी 2022 परीक्षा स्थगित, 18 सितंबर नहीं अब इस तारीख को होगा एग्जाम

इस आर्टिकल को शेयर करें

हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment