UP Chunav 2022: कांग्रेस पार्टी की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य बीजेपी में शामिल होने जा रही हैं. प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाया था. आज भाजपा दफ्तर के बाहर एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान प्रियंका मौर्य ने कहा कि जल्द ही (शायद कल ही) जनता को यह खबर मिल जाएगी कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. प्रियंका मौर्य का इतनी जल्दी कांग्रेस से मोह भंग होने को लेकर उनका कहना था कि कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की बात तो कर रही है, लेकिन उन्हें चुनाव में उतरने नहीं दे रही.
कांग्रेस ने दिया था बड़ा धोखा
प्रियंका मौर्य ने कहा कि मेरी महासभा के लोग और महिलाएं, सब मेरे साथ खड़े हैं. कांग्रेस के धोखे से
प्रताड़ित वह उस हर इंसान की आवाज हैं, जिनकी आवाज दबाई
जा रही है. प्रियंका का कहना है कि सिर्फ 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कहने से काम
नहीं चलेगा. हमें हमारा हक भी कांग्रेस पार्टी को देना पड़ेगा. प्रियंका मौर्य का
कहना है कि महिला कांग्रेस के घोषणा पत्र के कवर पेज के सेंटर में उनकी तस्वीर
लगाकर उनके साथ धोखा किया गया है. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने
दो टूक कह दिया है कि केवल लड़की होने की वजह से टिकट दे देना संभव नहीं है.
केवल बाल सफेद करने से तजुर्बा नहीं आता
प्रियंका
मौर्य कहती हैं कि उनसे लगातार यह पूछा जाता है कि आपको राजनीति में आए दिन ही
कितने हुए हैं? मुझे
कांग्रेस में शामिल हुए एक साल ही हुआ था. सवाल करने वाले लोगों को जवाब देते हुए प्रियंका मौर्य ने बताया कि तजुर्बा केवल बाल
सफेद करने से नहीं आता है. डॉक्टर हूं, मेहनत करती हूं, एक-एक सिंपटम पकड़कर, मीठी गोलियां देकर लोगों का इलाज
करती हूं. तो लोगों की गलत सोच का भी इलाज करने का एक तरीका है.
भाजपा में मिलेगी क्या जिम्मेदारी?
बीजेपी प्रियंका
मौर्य को क्या जिम्मेदारी देगी? इस सवाल पर प्रियंका मौर्य ने बताया कि उनकी काबिलियत को देखकर
भाजपा फैसला करेगी कि उन्हें क्या पद देना है चाहिए, उनके लिए क्या बेहतर होगा यह तो
पार्टी ही तय करेगी. उनका मकसद केवल संवैधानिक और प्रशासनिक तरीके से लोगों की मदद
करना है.
बीजेपी कौन सी सीट का देगी टिकट
भाजपा की तरफ से किस सीट से लड़ना चाहेंगी? इसपर प्रियंका
मौर्य ने कहा कि वह लड़ने के लिए पार्टी में नहीं आई हैं, बल्कि वह एक सोच के साथ आई हैं कि लोगों की मदद
करनी है.
प्रियंका गांधी ने बात करने की कोशिश भी नहीं
की: प्रियंका मौर्य
क्या कांग्रेस से प्रियंका मौर्य की नाराजगी को देखते हुए क्या प्रियंका
गांधी की तरफ से भी कोई पहल की गई? इस सवाल पर मौर्य
ने कहा कि वह साफ तौर पर बताना चाहेंगी कि प्रियंका गांधी या कांग्रेस नेतृत्व की
तरफ से कोई पहल नहीं की गई. प्रियंका मौर्य से बात करने कोई नहीं आया. इसलिए वह
सोचती हैं कि ऐसी पार्टी में, जहां सुनने वाला
कोई नहीं है, वहां समय देना, अपनी ताकत लगाना व्यर्थ है और वह कांग्रेस छोड़कर
बीजेपी में जाने का फैसला कर चुकी हैं.
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment