Latest News

Monday, January 17, 2022

नहीं रहे प्रसिद्ध कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, सीएम और पीएम ने दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका जाना अपूरणीय क्षति

देश-दुनिया में कथक नृत्य से अपनी पहचान बनाने वाले नर्तक पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का 83 साल की उम्र में रविवार देर रात निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है. बिरजू महाराज के निधन की खबर से संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई है. यूपी के सीएम समेत कला, फिल्म और संगीत जगत की तमाम हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दी रही हैं. 



प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!


भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!


 सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पं. बिरजू महाराज ने अपनी कला और प्रतिभा से पूरी दुनिया मे देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी नर्तक थे। उनके निधन से कला जगत को हुई हानि की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पं.बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


पोते स्वरांश मिश्रा ने दी निधन की जानकारी
पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित बिरजू महाराज के निधन की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने लिखा, बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया. 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली. मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.


अपने पोते के साथ खेल रहे थे बिरजू महाराज
खबरों के मुताबिक रविवार देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए. उन्हें दक्षिणी दिल्ली स्थित साकेत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बता दें कि कुछ दिनों पहले उन्हें किडनी की बीमारी का पता चला था और वे डायलिसिस पर चल रहे थे.

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment