Latest News

Sunday, December 19, 2021

UP Board के स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, जानिए 2022 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Uttar Pradesh Board) हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए खास अपडेट जारी की गई है. यूपी के माध्यमिक स्तर के स्कूलों में साल 2022 में सिर्फ 237 दिन पढ़ाई होगी. उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने आने वाले साल के सार्वजनिक अवकाशों की लिस्ट (School Holiday List 2022) जारी की है. इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. कैलेंडर में बता दिया गया है कि 2022 में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे. 




गर्मी की छुट्टी इतने दिन मिलेगी
इस साल कुल 113 दिन अवकाश और रविवार को मिलाकर छुट्टियां रहेंगी. इनके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश बोर्ड हॉलिडे कैलेंडर 2022 के मुताबिक स्कूलों में  21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेंगी. हालांकि, UPMSP द्वारा अवकाश लिस्ट में सर्दी की छुट्टियों (Winter Vaction) को सम्मिलित नहीं किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Basic Education Council) के स्कूलों में विंटर वेकेशन को भी शामिल किया गया है.


सबसे अधिक छुट्टियां अक्टूबर 2022 में हैं
इसके साथ ही हम आपको बता दें, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा साल 2022 की छुट्टियों की घोषणा पहले ही हो चुकी थीं. इसके अनुसार, साल में कुल 22 दिनों का हॉलीडे घोषित किया गया, जिसमें सबसे अधिक छुट्टियां अक्टूबर 2022 का महीने में हैं. साथ ही जनवरी, फरवरी, जुलाई, नवंबर और दिसंबर में एक-एक ही छुट्टियां निर्धारित किए गए हैं. 


इस दिन है सार्वजनिक छुट्टियां
26
जनवरी 2022 – गणतंत्र दिवस
15
फरवरी 2022 – हजरत अली जयंती
1
मार्च 2022 – महा शिवरात्रि  
17
मार्च 2022 - होलिका दहन
18
मार्च 2022 -  होली
10
अप्रैल 2022 – राम नवमी
14
अप्रैल 2022 - महावीर जयंती / डॉ. अंबेडकर जयंती
15
अप्रैल 2022 - गुड फ्राइडे
3
मई 2022 – ईद
16
मई 2022 - बुद्ध पूर्णिमा
जून 2022 – कोई अवकाश नहीं
10
जुलाई 2022 – बकरीद
09
अगस्त 2022 – मुहर्रम  
12
अगस्त 2022 - रक्षा बंधन
15
अगस्त 2022 - स्वतंत्रता दिवस
18
अगस्त 2022 - जन्माष्टमी
सितंबर 2022 - कोई अवकाश नहीं
02
अक्टूबर 2022 – गांधी जयंती 
04
अक्टूबर 2022 -  महानवमी
05
अक्टूबर 2022 - विजयदशमी
09
अक्टूबर 2022 -  ईद-ए-मिलाद
24
अक्टूबर 2022 - दीवाली
26
अक्टूबर 2022 - गोवर्धन पूजा
27
अक्टूबर 2022 - भाई दूज
08
नवंबर 2022 -  गुरू नानक जयंती
25
दिसंबर 2022 – क्रिसमस डे

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment