उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट (Free Tablet And Smartphone) देने की घोषणा की है. अब मेरठ के युवाओं के इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने वाली है. फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट योजना के तहत मेरठ जिले के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा. प्रशासन द्वारा अभी छात्रों की लिस्ट बनाई जा रही है. आपको बता दें कि 25 दिसंबर से छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएगा. जिला प्रशासन, शासन के निर्देशों के तहत योजना पर कार्य कर रहा है.
इन छात्रों को मिलेगा लाभ
मेरठ जिले
के बैचलर्स, मास्टर्स, बीटेक, पॉलिटेक्निक, मेडिकल शिक्षा, पैरामेडिकल, अभ्युदय योजना, कौशल विकास मिशन के तहत ट्रेनिंग
ले रहे छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना में जिन छात्रों को पहले चरण
के लिए चयनित किया गया है उन्हें प्रशासन की ओर से सूचित किया जा रहा है.
प्राथमिकता इन छात्रों को दी जा रही
पहले चरण
में एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल
डेवलपमेंट के अंतिम वर्ष के छात्रों को प्राथमिकता दी जा रही है. जानकारी के
मुताबिक डिजि शक्ति पोर्टल पर 38 लाख से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और अब भी
रजिस्ट्रेशन जारी है.
700 छात्रों का चयन अभ्युदय योजना से
हुआ
अभ्युदय
योजना के तहत मेरठ मंडल के 700 छात्रों को चयन इस योजना का लाभ देने के लिए किया है. पहले चरण
में 97 छात्रों को
इसका फायदा मिलेगा. जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा जारी मानकों के आधार पर छात्रों को
सूचीबद्ध किया जा रहा है. इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशुल्क स्मार्टफोन
दिया जाएगा.
डीजी शक्ति पोर्टल के जरिए छात्र स्मार्टफोन और
टैबलेट वितरण की जानकारी ले सकेंगे. साथ ही इस पोर्टल पर छात्रों को कोर्स से
संबंधित सिलेबस और कंटेंट भी उपलब्ध हो सकेगा. छात्रों को मोबाइल और ईमेल के जरिए
स्मार्टफोन और टैबलेट के बारे में जानकारी दी जाएगी.
जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर
राज्य सरकार ने लावा, सैमसंग और एसर
कंपनियों को मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति के लिए आर्डर दे दिए है. 24 दिसंबर से पहले कंपनियां आपूर्ति कर देंगी. बता दें
कि जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर जारी किया गया है.
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment