यूपी के आजमगढ़ की सगड़ी सीट से बहुजन समाज पार्टी की विधायक वंदना सिंह ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। पिछले साल मायावती ने वंदना सिंह समेत सात विधायकों को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में पार्टी से निलंबित कर दिया था। वंदना सिंह की उस समय समाजवादी पार्टी से नजदीकियों की काफी चर्चा थी। इन्हीं नजदीकियों को निलंबन का कारण भी माना गया था। अब बीजेपी में शामिल होकर वंदना सिंह ने उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
वंदना सिंह ने निलंबन के बाद जो बातें कहीं थी, उन्हें ही आज फिर बीजेपी में शामिल होने के बाद दोहराया। वंदना सिंह ने
अपने आप को बेकसूर बताते हुए कहा कि हमेशा मायावती के आदेशों का पालन किया और
पार्टी के हित के लिए कार्य किया था। इसके बाद भी बिना कारण उन्हें निलंबित कर
दिया गया। वंदना सिंह ने कहा कि इस बार भी सगड़ी से ही चुनाव लड़ूंगी और भाजपा को
जीत दिलाउंगी।
सपा में जाने की कई बार उड़ी थी अफवाहें
मार्च 2017 के विधानसभा चुनाव में वंदना सिंह
ने सगड़ी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता था। समाजवादी
पार्टी के प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल को वंदना ने हराया था। पिछले एक साल से उनकी समाजवादी
पार्टी में जाने की अफवाहें कई बार उड़ चुकी है। बार-बार उनकी समाजवादी पार्टी से
नजदीकियों की चर्चाएं हो रही थी। हालांकि विधायक वंदना सिंह सिरे से इसे खारिज
करती रहीं।
सपा के टिकट पर पति सीपू सिंह बने थे विधायक
बसपा विधायक वंदना सिंह के पति सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। बहुजन समाज पार्टी की लहर
में भी सीपू सिंह ने उसके प्रत्याशी मलिक मसूद को हराया था। तीन साल बाद ही वर्ष 2010
में सीपू ने बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली। 2012 का विधानसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर ही लड़े और हार गए।
19 जुलाई 2013 को सीपू
सिंह की उनके आवास के सामने बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें कुख्यात
ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया। लखनऊ में अजीत सिंह
की हत्या में भी कुंटू सिंह का नाम आया। इसके बाद विधायक वंदना सिंह का परिवार सहम
गया था। सीपू सिंह की हत्या में अजीत प्रमुख गवाह था।
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment