Latest News

Wednesday, November 03, 2021

दीपोत्सव से हुयी अयोध्या जगमग, जलाये गए 12 लाख दिये

 आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस दीपोत्सव में रामपैड़ी के 32 घाटों पर लाख दिये और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। इस दीपोत्सव को देखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक टीम अयोध्या पहुची है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम लाने के लिए एक दिये को कम से कम पांच मिनट तक जलना होगा। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या पहुंच चुकी हैं। इस भव्य दीपोत्सव में मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा,आज हमने नौ लाख मिट्टी के दीये जलाए हैं। मैं इस दीपोत्सव कार्यक्रम पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देना चाहता हूं।


- 12 लाख दीयों से जगमग हुई राम की नगरी





राम की पैड़ी में 9 लाख दिये, राम मंदिर में 51 हजार दिये और बाकी हिस्सों में 2.5 लाख दीये जलाए गए है।

इसी के साथ सीएम योगी ने कहा, पहले प्रदेश सरकार 'कब्रिस्तान' की सीमाओं पर पैसा खर्च करती थी, लेकिन अब मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण पर पैसा खर्च किया जाता है... राम मंदिर निर्माण 2023 तक पूरा हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा 12 लाख दीयों को जलाकर दीपमाला पूरे जगत को प्रकाशित कर रही है, ये सिर्फ एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम की मर्यादा का संदेश है। उन्होंने आगे कहा कि 2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी। उ.प्र सरकार का अनुमान है कि आने वाले 10 सालो में अयोध्या में हर साल आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ होगी।

दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत ​में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या को पुन: प्रकाशमान किया है।

दीपोत्‍सव कार्यक्रम के लिए 500 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान पहली बार एरियल ड्रोन शो होगा जिससे इसकी भव्‍यता और आकर्षण कई गुना बढ़ जाएगी।

अयोध्‍या के हर मंदिर में सीएम योगी आदित्‍यनाथ का दीपावली उपहार (दीपक, मिठाई और दीपावली की बधाई) पहुंचा।

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 661 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया|

 

No comments:

Post a Comment