Latest News

Thursday, October 21, 2021

शिवपाल यादव सपा से करेंगे गठबंधन?, जल्द करेंगे ऐलान - www.purvanchalkhabar.co.in

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर चल रही संभावनाओं से भी उन्होंने इंकार नहीं किया। शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा, कहा कि राजनीति वाली बीजेपी गुजरातियों व पूंजीपतियों की पार्टी बन गई है। वह सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर फतेहपुर पहुंचे थे, जहां डाक बंगले में मीडिया से बात की।




राष्ट्रिय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि अपने पत्र में बीजेपी ने कालाधन वापस लाने, प्रतिवर्ष युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी दिलाने और किसान हितों का दावा किया था। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज स्थिति यह है कि बेरोजगारी के साथ महंगाई चरम पर है। सरकार की गलत नीतियों से आम आदमी परेशान है। कानून व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है. इसके जीते जागते उदाहरण आगरा, झांसी व लखीमपुर खीरी की घटनाएं हैं।


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में दोआबा में जितनी सड़कें और ओवर ब्रिज बने, बीजेपी उनका रख रखाव तक नहीं कर पा रही। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनावी की तैयारियों जुटने को कहा। समरजीत सिंह, जगनायक सिंह यादव, रामशरण यादव, बीना पटेल मौजूद रहे।

 

शिवपाल सिंह यादव के यात्रा निकलते ही लगा जाम: डाक बंगले से निकलकर यात्रा जैसे की जीटी रोड पर पहुंची प्रशासन ने मार्ग के दोनों ओर वाहनों को रुकवा दिए। इससे लंबा जाम लग गया। यात्रा बाईपास होते हुए कौशांबी के लिए रवाना हुई। रास्ते में यात्रा का बिलंदा, हसवां मोड़, थरियांव, खागा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

 

मोबाइल नंबर 08800775090 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment