प्रियंका गाँधी और उनकी कांग्रेस पार्टी को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल सोमवार को सपा के हो गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में औपचारिक मुलाकात कर समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा कर दी। मंगलवार को कानपुर से शुरू हो रही अखिलेश यादव की विजय यात्रा में विधिवत समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। राजाराम पाल रविवार को वाराणसी में किसान रैली में प्रियंका गांधी के मंच पर रहे और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस को बॉय-बॉय कर दिया।
कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने खुद समाचार एजेंसी से
बातचीत में ऐलान किया कि वे अबसे समाजवादी पार्टी के हो गए हैं। कांग्रेस के
नेताओं को पहले से ही मालूम था कि वे कभी भी समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते
हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से लखनऊ में दोपहर 2
बजे वार्ता हुई और उन्होंने विजय यात्रा में ही सदस्यता लेने के
बाद आगे की राजनीति का आगाज नए सिरे से करने की इच्छा जताई। जिसका पालन किया
जाएगा।
राजाराम पाल का राजनीतिक इतिहास
पूर्व सांसद राजाराम पाल सबसे पहले घाटमपुर विधानसभा से बहुजन
समाज पार्टी से 1996 में विधायक बने थे। इसके बाद बहुजन समाज
पार्टी से 2004 में बिल्हौर लोकसभा (अब
अकबरपुर-रनियां लोकसभा) सांसद चुने गए। इसके बाद 2005 में
कोबरापोस्ट के स्टिंग आपरेशन दुर्योधन में पाल को संसद में प्रश्न पूछने में
रिश्वत के वीडियो के बाद बहुजन समाज पार्टी से निकाल दिया गया। बहुजन समाज पार्टी
से निकाले जाने के बाद पाल ने 2007 में
कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 2009 में
कांग्रेस से अकबरपुर सीट से सांसद चुने गए। 2014 लोकसभा,
2017 में महराजपुर विधानसभा फिर 2019 में फिर
अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बने पर पराजय का सामना करना पड़ा।
इस आर्टिकल को शेयर करें
No comments:
Post a Comment