Latest News

Saturday, October 02, 2021

मुख्यमंत्री योगी की यूपी पुलिस को नसीहत, समय पर सही जानकारी दें तो नहीं बनेंगे खलनायक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस अगर समय पर सही जानकारी मीडिया व सोशल मीडिया में दे दे तो उसकी खलनायक की छवि नहीं बनेगी। समय पर प्रतिक्रिया न देने से मामला बिगड़ता है और तब अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखते हैं और अपना बचाव करते हैं। अधिकारी याद रखें कि उन्हें जनता की रक्षा करनी है। 



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस की भूमिका सकारात्मक होती है तो पीड़ित का दर्द कम हो जाता है। पुलिस मुख्यालय के अवनि सभागार में मुख्यमंत्री योगी पुलिस अलंकरण समारोह में बोल रहे थे।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 75 पुलिस कर्मियों को अलंकृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में अब सुधार आया है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। इसके बाद भी थोड़ी सी चूक पूरे प्रशासन को खलनायक बना देती है। 

 

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि पुलिस विभाग की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी 2017 के बाद काफी काम किया गया है। 2017 में प्रदेश में केवल एक साइबर थाना था अब 18 हो गए हैं। पुलिस विभाग में लगातार भर्ती की गई। अब महिलाएं प्रदेश में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

No comments:

Post a Comment