वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के उपरवार गांव में मामूली विवाद में पड़ोसी भिड़ गये। ईंट-पत्थर, लाठी डंडा चलने लगा। इसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चंदन विश्वकर्मा की पत्नी सीमा
देवी के परिवार का एक लड़का रविवार सुबह साइकिल चलाता हुआ जा रहा था। संकरी गली
में महेंद्र के पुत्र जयंती की कार खड़ी थी। जयंती ने ठीक से साइकिल चलाने के लिए
कहा, ताकि कार
में खरोच न आ जाए। लड़का घर पहुंचा और मां सीमा देवी से शिकायत की। इसके बाद दोनों
पक्ष में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इसमें पुलिस
ने एक पक्ष की सीमा देवी, संतराम, शिवकुमार, चंदन और सनोज के खिलाफ, दूसरे पक्ष की जयंती, कमला, गुंजा, सुजीत, रोहित, महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया
है। 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

No comments:
Post a Comment