यूपी ने कोरोना टीके की 10 करोड़ से अधिक डोज लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। 3 अगस्त को पांच करोड़ डोज पूरा करने के बाद अगले 54 दिनों में पांच करोड़ और वैक्सीन डोज दी गई। कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत में पहले एक करोड़ टीके लगाने में करीब 100 दिन लगे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 10 करोड़ का आंकड़ा पार होने के खास मौके को स्वास्थ्य कर्मियों और आमजनता को समर्पित किया।
टीकाकरण
की देशव्यापी स्थिति को देखा जाए तो उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर बना हुआ है। वही महाराष्ट्र
7.78 करोड़
टीका लगाकर दूसरे, तो मध्य प्रदेश तीसरे, गुजरात चौथे और पश्चिम बंगाल पांचवें स्थान पर है। यूपी में कोरोना
वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15.4 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है। अब
तक 8.15 करोड़
लोग पहली डोज और 1.85 करोड़
से अधिक को दोनों डोज लग चुकी है।

No comments:
Post a Comment