UP Assembly Election 2022: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Elections) के लिए आप (AAP) ने 100 संभावित उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने प्रभारियों की लिस्ट जारी की. संजय सिंह ने कहा कि चुनाव के समय ये प्रभारी ही उम्मीदवार भी हो सकते हैं. आप ने उत्तर प्रदेश में बिना किसी के साथ गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
आप ने 35 फीसदी सीटों पर अति पिछड़ा उम्मीदवार उतारे, अनुसूचित वर्ग से 16 उम्मीदवारों का एलान, तो वहीं 20 ब्राह्मण और 5 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है.
आप ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है
हम आपको बता दें कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने रामनगरी अयोध्या में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की थी. इस यात्रा का नेतृत्व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया. इस दौरान काफी भीड़ देखी गई थी.
तिरंगा यात्रा निकालने से पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा था कि अच्छी सरकार की सबसे बड़ी प्रेरणा रामराज्य है. सरकार को प्रेरणा रामराज्य से लेना चाहिए. राम के सहारे सबका बेड़ा पार होता है. मनीष सिसोदिया के मुताबिक आप की राम नीति को सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व कुछ भी कहा जा सकता है. मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि यूपी में उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.
सिसोदिया ने कहा कि सौभाग्य से भगवान राम का दर्शन करने के बाद संतों से मुलाक़ात हुई. संतों ने विजयी भवः का आशीर्वाद दिया. उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी आगे बढ़ जाएगी और हम सरकार बनाने की स्थिति में होंगे. हम उत्तर प्रदेश में राम राज्य स्थापित करने की करेंगे. भगवान राम की कृपा से हम दिल्ली में अच्छी सरकार चला रहे हैं. राम के नाम पर सरकार चलाने वाले क्या करते हैं ये सब जानते हैं. अरविन्द केजरीवाल भगवान राम से प्रेरणा लेकर सरकार चला रहे हैं.

No comments:
Post a Comment