Latest News

Sunday, September 26, 2021

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, बीजेपी सांसद संगम लाल के कपड़े फटे

गरीब कल्याण मेला में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगमलाल गुप्ता और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीजेपी सांसद से भी हाथापाई की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। पथराव कर सांसद संगमलाल गुप्ता की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सांसद संगमलाल गुप्ता घायल हो गए। 




सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सांसद संगमलाल गुप्ता कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला। घंटे भर चले बवाल में कांग्रेस प्रमोद तिवारी के साथ भी धक्कामुक्की हुई। इस अफरातफरी में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्र (मोना) का मोबाइल फोन गायब हो गया। इस मारपीट में भाजपा और कांग्रेस के कई समर्थकों को चोटें आईं। 


पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को खदेड़कर ब्लॉक पर तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी। बवाल की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। देरशाम FIR की मांग को लेकर भाजपा सांसदों संगमलाल गुप्ता और विनोद सोनकर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ लखनऊ-वाराणसी हाईवे जाम कर दिया। 


इस घटना के बाद लालगंज कोतवाली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, रामपुरखास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट किया और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

No comments:

Post a Comment