Latest News

Sunday, September 26, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी सांसद वरुण गांधी का काफिला रोकने की कोशिश करने वाले किसानों पर केस दर्ज

पीलीभीत जिले के पूरनपुर के गांव मोहनपुर में सांसद के काफिले को रोकने और काले झंडे दिखाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस ने तीन दर्जन किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।




शुक्रवार को पूरनपुर के गांव मोहनपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण गांधी का किसान नेताओं ने काले झंडे लेकर विरोध जताया था। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के मना करने पर किसानों ने अभद्रता भी की। वापस लौटने के दौरान सांसद के काफिले को किसानों ने रोकने का प्रयास भी किया। 


इस घटना से पहले किसान नेताओं ने हाईवे पर घुंघचाई चौराहे पर भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस मामले में कोतवाली के उपनिरीक्षक योगेंद्र पाल की ओर से पूरनपुर, सेहरामऊ, गजरौला और माधोटांडा के 36 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि किसान नेताओं ने सांसद के काफिले को रोकने का प्रयास कर उन्हे काले झंडे दिखाने की कोशिश की। आरोपियों ने कोविड-19 का पालन भी नहीं किया।

 


No comments:

Post a Comment