Latest News

Monday, September 27, 2021

वाराणसी...भारत बंद का दिखा मामूली असर, सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप बोले - अमेरिका को खुश करने से नहीं मिटेगी देशवासियों की भूख

 कृषि कानूनों का विरोध वाराणसी में भी कुछ हद तक सड़कों पर दिखा। सोमवार को BHU गेट से लेकर कचहरी तक कई पार्टियों और संगठनों के लोग सड़कों पर कुछ देर के लिए उतरे। इस विरोध प्रदर्शन से शहर की कानून व्यवस्था में कोई खलल नहीं पड़ा, जबकि शहर की कई दुकानें भी पूरे समय खुलीं रहीं। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री घाट पर धरना दिया। और कहा अमेरिका को खुश करने से देश वासियों के पेट नहीं भरेगा। किसान ही धरती के असली भगवान हैं। हमारे अन्न देवता हैं।



शशि प्रताप सिंह ने आगे कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी भी उनके अन्न को खा कर ही जिंदा हैं। उनकी हर मांग सरकार को माननी होगी। जिसने भी किसान को दुखी किया उसका पतन निश्चित होगा। 1 साल से हमारे किसान भाई धरना दे रहे हैं, लेकिन हिटलर वादी सरकार उन्हें सुनने को तैयार ही नहीं है। किसानों के अभावों को खत्म करके ही भूख मिटाई जा सकती है। महंगा कपड़ा पहनकर फोटो शूट करा लेने और जाति आधारित मंत्री बनाने से किसान को कोई लाभ होता नहीं दिख रहा है।


चुनाव के पहले यह लॉली पॉप देने से किसान नहीं हारेगा। किसानों की जीत होगी किसान हारने वाली कौम नहीं है। जमीन से अन्न पैदा करता है, उसने कितने नेताओं को पैदा किया और कितने को नेस्तनाबूत भी किया। किसानों को अबला समझने की भूल एक दिन मिट्टी में मिल जाएगा। इस दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि सशक्तिकरण व संरक्षण, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) पर सरकार को जमकर घेरा गया। इस धरने में शशि प्रताप सिंह, नित्यानंद पांडेय, राकेश कुमार गोंड़, छोटेलाल बनारसी लोग रहे।

No comments:

Post a Comment