Latest News

Tuesday, September 28, 2021

नाम और वोट के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाह, पुराने कामों के शिलापट्ट पर अपना नाम डाला

वाराणसी चिरईगांव जिला पंचायत चुनाव अभी ख़त्म ही हुआ है और जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों की जनता के साथ और पूर्व अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के साथ धोखा सामने आया है| जी हाँ हम आपको बता दें कि जब से चुनाव संपन्न हुआ है उसके बाद अभी तक कोई टेंडर नही हुआ है लेकिन इनके पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य थे उनके कार्यकाल में जो टेंडर पास हुआ था उसपर अपने नाम का शिलापट्ट लगवाकर कर जनता को बेवकूफ बना रहे है|

 



पुराने कामों को अपना बताने की कोशिश


सूत्रों के मुताबिक चिरईगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अपराजिता सोनकर और जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर कैलाश नाथ विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, अखिलेश और पप्पू पटेल विद्यापीठ ब्लाक का आरोप है कि जो PWD  का टेंडर उनके कार्यकाल में पास हुआ था उस कार्य को वर्तमान के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या और जिला पंचायत सदस्य अपने नाम से करवा रहे है|


अभी 2021-22 में कोई भी टेंडर पास नही हुआ 


चिरईगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अपराजिता सोनकर और जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर कैलाश नाथ विश्वकर्मा चिरईगांव, संजय मिश्रा, अखिलेश और पप्पू पटेल विद्यापीठ ब्लाक आरोप है कि चुनाव के बाद कोई टेंडर अभी तक नही हुआ है और वर्तमान अध्यक्ष और सदस्य क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे है और पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों को छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे है|

No comments:

Post a Comment