Latest News

Tuesday, September 14, 2021

कभी सपना चौधरी की बाउंसर होती थी पूनम पंडित, कैसे बनी किसान आंदोलन का चर्चित नाम…..

 तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के आज जितने भी चर्चित चेहरे हैं उनमें एक चर्चित नाम पूनम प‍ंडित का भी है। यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली पूनम पंडित पिछले 10 महीनों से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका में हैं। वो सबसे ज्‍यादा चर्चा में तब आई जब उत्तर प्रदेश के मुज्‍जफरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में उन्‍हें मंच पर चढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान पूनम प‍ंडित कई इंटरनेट मीडिया चैनल पर इंटरव्‍यू देती भी नजर आई और पूनम प‍ंडित ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।




मगर क्‍या आप जानते हैं कि कभी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बाउंसर हुआ करती थी पूनम पंडित। इस बारे में पूनम पंडित ने खुद बताया जब पूनम पंडित हरियाणा के करनाल शहर में पहुंची थी। तब पूनम पंडित भले ही एक छोटा सा नाम था। मगर आज उन्‍हें हर कोई जानता है। पूनम पंडित ने कहा कि मैंने कानूनों को गहराई से समझा है और तभी मैं आंदोलन से जुड़ी हूं।


पूनम पंडित ने कहा कि यह कहने में मुझे कोई गुरेज नहीं है कि मैं कभी सपना चौधरी की बाउंसर होती थी। पूनम पंडित ने कहा कि बाउंसर खेल से जुड़े होते हैं और मैं भी एक इंटरनेशनल शूटर हूं। नेपाल में गोल्‍ड मेडल भी जीत चुकी हूं। पूनम पंडित ने कहा तब घर चलाने के लिए मैं नौकरी करती थी। मगर बाद में किसान आंदोलन से जुड़ गई। सपना चौधरी को लेकर उन्‍होंने कहा कि मुझे इस बात का भी दुख है कि सपना चौधरी एक कलाकार हैं मगर फिर भी वे किसानों के समर्थन में नहीं आई। पूनम पंडित ने कहा कि कुछ लोग जहर फैलाकर आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे बदनाम किया जा रहा है। यही वजह है कि मुज्‍जफरनगर में मेरे साथ अभद्रता की गई।

No comments:

Post a Comment