आजमगढ़। पवई ब्लाक में प्रमुख पद के नामांकन को लेकर समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों में जमकर मार पीट हुईं। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप व लाठीचार्ज के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। वृहस्पतिवार सुबह दस बजे पवई ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख पद के प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावक का आना जाना शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी वरूण कान्त यादव का तीन सेटो में पर्चा दाखिल किया गया
इसके बाद बारह बजे सपा प्रत्याशी ओंकार यादव अपने प्रस्तावक के साथ जैसे ब्लाक परिसर में प्रवेश करना चाहे उसी समय भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी समर्थक ओंकार यादव व उनके प्रस्तावकों को मारने पीटने लगे और ब्लाक परिसर से बाहर खदेड़ दिए। ठीक उसी दौरान उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा तो उपद्रवी भाग खड़े हुए। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के प्रस्तावकों को किसी तरह निजी बस में छुपकर ब्लाक मुख्यालय पर पहुचना पड़ा।
सभी ब्लाक के गेट पर पहुंचकर चिल्लाने लगे कि हम समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के प्रस्तावक हैं। इसके बाद सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार व उपजिलाधिकारी फूलपुर रावेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह अपने साथ ओंकार यादव व उनके प्रस्तावको को साथ लाकर पर्चा दाखिल कराए। समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी विधायक अरुण कांत यादव ने खुद लाठी डंडा चलाया है। पूरी सड़क जाम कर सपाइयों का रास्ता रोका गया मगर प्रशासन मौन होकर सबकुछ देखता रहा।

No comments:
Post a Comment