Latest News

Friday, February 07, 2025

घूस लेते पकड़ा गया असिस्टेंट कमिश्नर, विजिलेंस टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मुरादाबाद: सहायक आयुक्त औषधि घूस लेते पकड़े गए। विजिलेंस बरेली की टीम ने सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर को उनके कार्यालय से रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस टीम के अनुसार सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने की एवज में 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मनु शंकर एक व्यक्ति से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी करने की एवज में 35 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने दो किश्तों में ये रकम मांगी थी।


यह भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान

पहली किश्त में 15 हजार और दूसरी किश्त में 20 हजार रुपए

मुरादाबाद में सहायक आयुक्त औषधि घूस लेते पकड़े गए। विजिलेंस बरेली की टीम ने सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर को उनके कार्यालय से रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस टीम के अनुसार सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने की एवज में 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मनु शंकर एक व्यक्ति से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी करने की एवज में 35 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने दो किश्तों में ये रकम मांगी थी। पहली किश्त में 15 हजार और दूसरी किश्त में 20 हजार रुपए देने थे। शिकायतकर्ता ने घूस की रकम तय करने के बाद विजिलेंस एसपी बरेली से मामले की शिकायत की। जिसके बाद विजिलेंस ने सहायक आयुक्त को ट्रैप करने का प्लान तैयार किया।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में महाकुंभ 2025 और बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि सहायक आयुक्त औषधि के कार्यालय से 1.3 लाख रुपए बरामद हुए हैं। ये रकम रंगे हाथ पकड़ी गई घूस की रकम 15 हजार से अलग है। इसके अलावा उनके कार्यालय से 1-1 लाख रुपए से भरे दो लिफाफे भी मिले हैं। माना जा रहा है कि ये भी घूस की रकम है। इस रकम के बारे में भी सहायक आयुक्त कुछ नहीं बता सके। इस मामले में विजिलेंस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि औपचारिकता पूरी करने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बीजेपी से अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में ओम प्रकाश राजभर! कहा- '403 सीटों के लिए तैयार'

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान

प्रयागराज महाकुंभ 2025: सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुंभ 2025 के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सपरिवार त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया। मुख्यमंत्री ने आस्था, भक्ति और अध्यात्म के संगम में डुबकी लगाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।


यह भी पढ़ें: वाराणसी में महाकुंभ 2025 और बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री सैनी के महाकुंभ नगर आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुंभ कलश भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के महत्व और भारतीय संस्कृति के अनूठे पहलू पर भी प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें: बीजेपी से अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में ओम प्रकाश राजभर! कहा- '403 सीटों के लिए तैयार'

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति के बीच यह स्नान विशेष महत्व रखता है, जहां देशभर से लाखों लोग पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में लाइनमैन झुलसा, साथियों ने भेजा अस्पताल; डाॅक्टरों ने किया रेफर

वाराणसी में महाकुंभ 2025 और बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

वाराणसी: महाकुंभ 2025 प्रयागराज से पलट प्रवाह तथा आगामी बसंत पंचमी स्नान पर्व के अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक हुई। इस दौरान डॉ. एस चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट वाराणसी और एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


यह भी पढ़ें: बीजेपी से अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में ओम प्रकाश राजभर! कहा- '403 सीटों के लिए तैयार'

निरीक्षण के दौरान प्रमुख स्थलों जैसे चौकाघाट चौराहा, बेनिया बाग, रामापुरा चौराहा, गोदौलिया चौराहा, दशाश्वमेध घाट और श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने चेकिंग प्वाइंट्स, प्रवेश और निकासी द्वारों की व्यवस्था की भी जाँच की। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए लाइन व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में लाइनमैन झुलसा, साथियों ने भेजा अस्पताल; डाॅक्टरों ने किया रेफर

अधिकारीगण ने इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुगमता को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया। यह निरीक्षण आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान एक सुरक्षित और सुगम माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य बोले- संविधान में संशोधन करिए, अल्पसंख्यकों को धार्मिक स्कूल खोलने का अधिकार

Thursday, February 06, 2025

बीजेपी से अलग चुनाव लड़ने की तैयारी में ओम प्रकाश राजभर! कहा- '403 सीटों के लिए तैयार'

वाराणसी: महाकुंभ आयोजन के दौरान वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान अखिलेश यादव के महाकुंभ भगदड़ को लेकर मृतकों के आंकड़े छुपाने वाले आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार के पास जो आंकड़े है वह सही हैं और उसको ही प्रस्तुत किया गया है. अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. प्रदेश में उनका संगठन है, अखिलेश यादव खुद ब्लॉक गांव जिला के माध्यम से आंकड़ों को पता करके सबके सामने रख दें और जांच करवाने के लिए कह दे. लेकिन हकीकत यह है कि वह केवल हवा हवाई बात करते हैं. विपक्ष के लोगों ने पाकिस्तान का पानी पी लिया है. यह तो तय है कि भगदड़ हुई है और सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 30 मृत्यु हुई है, 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसको सरकार कहां नकार रही है.


यह भी पढ़ें: वाराणसी में लाइनमैन झुलसा, साथियों ने भेजा अस्पताल; डाॅक्टरों ने किया रेफर

ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 4 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में 287 लापता लोगों को हमने उनके परिजनों से मिलवाया. गांव के लोगों ने हमसे फोन किया और हमने अपने टीम के माध्यम से प्रयागराज मेला कंट्रोल रूम से संपर्क करके कैंप से उनके परिवार से मिलवाया. वहीं कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर पलटवार करते हुए कहा कि गंगा जी में लोग डुबकी लगाने, स्नान करने के लिए जाते हैं. अलग-अलग लोगों की सोच है. निश्चित ही ऐसे लोगों की सोच राजनीति से प्रभावित होती है. जबकि हेमा मालिनी के बयान पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है, सरकार ने ऐसा नहीं कहा है.

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य बोले- संविधान में संशोधन करिए, अल्पसंख्यकों को धार्मिक स्कूल खोलने का अधिकार

VIP कल्चर पर अब्दुल्ला परिवार को ओमप्रकाश की नसीहत

शशि थरूर और फारूक अब्दुल्ला के महाकुंभ से जुड़े बयान पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनका घर मंदिर के समान है तो वह मस्जिद में क्यों जाते हैं. अलग-अलग धार्मिक स्थलों की अलग-अलग मान्यता है. कोई काशी जाता है. कोई ऋषिकेश जाता है, कोई अलग-अलग धार्मिक स्थल पर जाता है. अपनी-अपनी आस्था और भावनाएं हैं. महाकुंभ में VIP की व्यवस्था अलग तरफ थी, आम लोगों की व्यवस्था अलग तरफ हुई थी. हम भी काफी देर तक फंसे थे, लेकिन इस भीड़ से हम भी निकले.के अधिकारी से बात कर परिजनों ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद निजी अस्पताल लेते गए।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु का मोबाइल चोरी, भागते समय चोर पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने एबीपी न्यूज पर कहा कि हम वैसे तो 403 विधानसभा सीटों के लिए तैयार हैं, लेकिन विशेष तौर पर 66 सीट पर हमारी तैयारी है और इन्हीं सीटों पर हम 2027 के लिए पूरे जी जान से जुटे हैं. इसके अलावा खासतौर पर 2027 में आजमगढ़ में समाजवादी को बता देंगे कि आपकी यहां रजिस्ट्री नहीं है. इसलिए हम आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर तैयारी कर रहें हैं. 

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य बोले- संविधान में संशोधन करिए, अल्पसंख्यकों को धार्मिक स्कूल खोलने का अधिकार

हमने मिल्कीपुर का नब्ज टटोल लिया

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमने 3.5 लाख मतदाताओं का नब्ज टटोला है. हमने मिल्कीपुर की जनता से कहा कि हम विकास रूपी दुधारू गाय लेकर आ रहे हैं और विपक्ष ठांठ गाय लेकर आ रहा है. तो 99% लोगों ने हमारे साथ आने का विचार बनाया क्योंकि लोगों का मानना है कि विपक्ष कैसे विकास कर पाएगा. सांसद अवधेश प्रसाद के भावुक होने पर भी कहा कि हमने संदेश भिजवाया था कि आप धैर्य रखिए. आपके साथ जल्द न्याय होगा और परिणाम स्वरूप मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में लाइनमैन झुलसा, साथियों ने भेजा अस्पताल; डाॅक्टरों ने किया रेफर

वाराणसी में लाइनमैन झुलसा, साथियों ने भेजा अस्पताल; डाॅक्टरों ने किया रेफर

वाराणसी: नगरीय विद्युत वितरण खंड पंचम के अधीन पन्नालाल पार्क उपकेंद्र पर विद्युत कार्य करते हुए लाइन मैन धर्मेंद्र झुलसा गया। विद्युत स्पर्शघात के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उसके पास माैजूद कर्मचारियों ने उसे पाण्डेयपुर स्थित ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।


यह भी पढ़ें: शंकराचार्य बोले- संविधान में संशोधन करिए, अल्पसंख्यकों को धार्मिक स्कूल खोलने का अधिकार

विद्युत मजदूर संगठन वाराणसी के पूर्वांचल उपाध्यक्ष संदीप कुमार, अवनीश प्रजापति, अरविंद कुमार यादव, शैलेंद्र चौधरी, धर्मराज यादव, अतुल सिंह आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। ईएसआईसी के अधिकारी से बात कर परिजनों ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद निजी अस्पताल लेते गए।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु का मोबाइल चोरी, भागते समय चोर पकड़ा गया

शंकराचार्य बोले- संविधान में संशोधन करिए, अल्पसंख्यकों को धार्मिक स्कूल खोलने का अधिकार

प्रयागराज: महाकुंभ में धर्म संसद चल रही है। इसमें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- धर्म की शिक्षा हमारे बच्चों का मौलिक अधिकार है। आवश्यकता हो तो संविधान में संशोधन करें। उन्होंने कहा- धर्म शिक्षा हमारे जीवन का अनिवार्य अंग होती थी। मगर आजादी मिलने के बाद संविधान की धारा-30 से देश में बदलाव आया। अल्पसंख्यकों को धार्मिक आधार पर शिक्षण संस्थान बनाने और चलाने का अधिकार दिया। मगर हम बहुसंख्यकों को इस सुविधा से वंचित कर दिया। नतीजा यह हुआ कि आज 75 साल बाद भी हिंदुओं के बच्चे धार्मिक शिक्षा से पूरी तरह वंचित होकर धर्मांतरण के लिए मजबूर हो रहे हैं।


यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु का मोबाइल चोरी, भागते समय चोर पकड़ा गया

धार्मिक शिक्षा मिलना हर हिंदू बच्चे का अधिकार

उन्होंने कहा- परम धर्मसंसद इस परम धर्मादेश के माध्यम से यह घोषित करती है कि धार्मिक शिक्षा प्राप्त करना हर हिंदू बच्चे का मौलिक अधिकार है। आवश्यकता होने पर संविधान में संशोधन किया जाए और हर हिंदू बच्चे को उसके धर्म की शिक्षा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था और वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें: 32 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में सुनाया फैसला, 2500 रुपये घूस लेने का था आरोप

धर्म के हर मुद्दे मिले शिक्षा

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- मानव जीवन के कई कोण हैं, जिनमें धार्मिकता भी है। चूंकि, हमारा पूरा जीवन धर्म सम्मत बीतता है, इसलिए शुरुआती जीवन में ही हम धर्म के नियम-विनियमों के साथ ही साथ उसके मर्म को भी शिक्षा के माध्यम से समझ लिया करते थे।

यह भी पढ़ें: भेलूपुर में सामूहिक हत्याकांड का खुलासा, विशाल गुप्ता और प्रशान्त गुप्ता की गिरफ्तारी

उन्होंने कहा- यह माना जाता था कि धर्म विहीन जीवन पशु जीवन है। धर्मेण हीनः पशुभिः समानः। अध्ययन की समाप्ति के बाद गुरुकुल से घर लौटते समय हमारा गुरु अपने बच्चे को दीक्षान्त समारोह में आदेश देता था सत्यम् वद। धर्मं चर आदि। जिसका तात्पर्य धर्मानुकूल जीवन बिताने के आदेश से होता था।

यह भी पढ़ें: भेलूपुर में सामूहिक हत्याकांड का खुलासा, विशाल गुप्ता और प्रशान्त गुप्ता की गिरफ्तारी