वाराणसी: सारनाथ के पंचकोसी सब्जी मंडी में बीती रात पल्लेदारी करने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। सब्जी मंडी के आढ़तिया उमाशंकर सोनकर ने बताया कि प्रकाश यादव (50) पिछले कई वर्षों से मंडी में पल्लेदारी करता था। रात में परिसर स्थित आशीष के दुकान पर ही सो जाता था।
यह भी पढ़ें: छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कर रही योगी सरकार
बीते रात भी प्रकाश यहीं सोया था। गुरुवार की सुबह जब हम दुकान खोलने पहुंचे तो यह मरा पड़ा था। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानंद सिसौदिया ने बताया कि मृतक के चेहरे पे चोट के निशान हैं। वहीं, जबड़े पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही इस शव मिलने के खबर से पुरानापुल-पंचकोसी मार्ग पर जाम लगा रहा है।
यह भी पढ़ें: महापर्व छठ,गंगा महोत्सव और देव दीपावली के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने घाटों का किया निरीक्षण
बता दें कि पंचकोसी स्थित सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों लोगों आते हैं। दूसरे जिले के लोग भी यहां आकर सब्जी खरीदते हैं। बीती रात यह हत्या कैसे हुई...इसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सब्जी मंडी खुलते ही लाश मिलने की सूचना पाकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी। सारनाथ थाने की पुलिस ने यातायात को भी सुचारू करवाया।
 
 
 
 
 
 
 
 
No comments:
Post a Comment