वाराणसी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के संगठन भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान मंडल की एक आवश्यक बैठक महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे की अध्यक्षता में मध्यमेश्वर वार्ड के सप्तसागर दवा मंडी में संपन्न हुई। बैठक में सपा के वरिष्ठ नेता मनोज यादव ने सपा की वर्तमान नीतियों से क्षुब्ध होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया और मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें: वाराणसी पुलिस ने चलाया नशेड़ियों के खिलाफ चेकिंग अभियान, 303 गाड़ियों का किया चालान
बैठक में धन्यवाद प्रकाश उपाध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल पटेल ने किया। सभी कांग्रेस के साथियों ने मनोज यादव को बिस्मिल्लाह खान मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दिया।
यह भी पढ़ें: हरदोई में पति ने पत्नी की नाक काट दी... अफेयर का शक बना हिंसा की वजह
बैठक में प्रमुख रूप से बाबूलाल यादव लक्कड़, प्रमोद यादव, दीपक रस्तोगी, अर्जुन यादव, बबलू यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रतीक शर्मा, सुरेश पटेल, विशाल तिवारी, रमेश पटेल, दिनेश यादव, मनोज यादव मुर्गी, प्रदीप विश्वकर्मा, हीरा गुरु, मनोज पांडे, अशोक यादव, राज चौहान, मोहित यादव व वार्ड के सम्माननीय लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: हापुड़ तहसील में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, SDM ने लेखपाल को भेजा नोटिस
No comments:
Post a Comment