Latest News

Thursday, November 21, 2024

आज जारी हो सकता है यूपी पुलिस का रिजल्‍ट, 60244 पदों के लिए ये रहा डायरेक्‍ट लिंक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्‍टेबल के 60244 हजार से ज्‍यादा पदों पर हुई लिखित परीक्षा का रिजल्‍ट कभी भी जारी हो सकता है. लिखित परीक्षा में शामिल अभ्‍यर्थी अपना रिजल्‍ट उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके बाद फ‍िजिकल टेस्‍ट और मेडिकल चेकअप कराया जाएगा. 


यह भी पढ़ें: दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देखी "द साबरमती रिपोर्ट"

जल्‍द आ सकता है रिजल्‍ट 
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती के लिए अगस्‍त महीने में दो चरणों में लिख‍ित परीक्षा आयोजित की गई थी. 23 अगस्‍त से 31 अगस्‍त तक पांच दिवसीय परीक्षा में करीब 48 लाख से ज्‍यादा अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे. यूपी के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्रों पर एग्‍जाम कराया गया था. इसके बाद उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड ने दो नवंबर को परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दिया. आंसर की जारी होने के बाद अभ्‍यर्थी रिजल्‍ट का इंतजार कर रहे हैं.  

यह भी पढ़ें: मिशन शक्ति (चरण-5.0) की सफलता को लेकर एडीसीपी ममता रानी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

ऐसे चेक करें उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल रिजल्‍ट 
अभ्‍यर्थियों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद अभ्‍यर्थी “कांस्टेबल भर्ती 2024 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर व जन्मतिथि दर्ज करें. इसके बाद अभ्‍यर्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. बता दें कि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्‍ट का सटीक डेट नहीं बताया गया है. रिजल्‍ट के बाद मेरिट लिस्‍ट भी जारी किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: महादेव पीजी कॉलेज में कला प्रदर्शनी देखने को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश पुलिस रिजल्ट के बाद क्‍या? 
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्‍टेबल का रिजल्‍ट आने के बाद उम्मीदवारों को अगले चरणों में शामिल होना होगा. इसमें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट यानी PST, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना होगा. इसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: भारत में सभी नौजवानों को 3 वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण मिलना चाहिए – डॉ. लोकनाथ पाण्डेय

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा में पास होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ लगानी होगी. महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी. फ‍िजिकल टेस्‍ट के लिए अभ्‍यर्थियों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, उन्‍हें रिजल्‍ट का इंतजार नहीं करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: बरियासनपुर इंटर कालेज के मैदान में चल रहे ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 

No comments:

Post a Comment