Latest News

Thursday, August 01, 2024

VDA ने पांडेयपुर में बन रहे अवैध मकान को किया सील

वाराणसी: विकास प्राधिकरण की टीम ने बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मित हो रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण ध्वस्त करा दिया। इससे बिल्डरों और कोलोनिजरों में खलबली मची रही।


यह भी पढ़ें: वाराणसी में VDA ने बेसमेंट में चल रहे 61 संस्थानों के विरुद्ध किया कार्यवाही

आपको बता दें कि सारनाथ वार्ड के अन्तर्गत स्थित कलावती देवी पत्नी अनिल कुमार द्वारा भवन संख्या 2/285-ए -1 चौरा माता कॉलोनी पांडेयपुर में बिना ले-आउट स्वीकृत करवाए अवैध निर्माण विकसित की जा रही थी.  इसकी शिकायत मिलने पर जोनल अधिकारी संजीव कुमार, अवर अभियन्ता जे0पी0 गुप्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल की मौजूदगी में सील करा दी गई।


वीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि विकास प्राधिकरण से ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment