Latest News

Monday, June 10, 2024

लखनऊ में 1100 घरों को तोड़ रहा बुलडोजर

लखनऊ: अकबरनगर में 1100 घरों पर बुलडोजर चल रहा है। 6 पोकलैंड और 16 बुलडोजर से घर तोड़े जा रहे हैं। बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया गया है। किसी तरह का हंगामा न हो, इसलिए PAC-RAF की 8 कंपनियां मौके पर तैनात हैं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहले शिफ्ट का अभियान रोक दिया गया। अब दोपहर 3 बजे से दोबारा शुरू किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: इस राशि के जातकों को मिल सकती है प्रेम में सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसर सुबह 10 बजे अकबरनगर बुलडोजर और फोर्स लेकर पहुंचे। बुलडोजर को देखते ही लोग घरों का सामान समेटने लगे। प्रशासन ने सामान शिफ्ट करने के लिए फ्री में गाड़ियों की व्यवस्था की है। अफसरों का कहना है- इस बार अभियान दो शिफ्ट में चलेगा। इसमें 1100 से ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। लोगों को घर खाली करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने खाली नहीं किया।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार 3.0 में 10 मंत्रियों के साथ टॉप पर यूपी

क्यों हो रही कार्रवाई?

लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध तरीके से मकान बना लिए गए हैं। यहां पर कुकरैल रिवर फ्रंट विकसित किया जाना है। इसलिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से अवैध मकानों, दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अकबरपुर एरिया में कुल 13 क्लस्टर बनाए गए हैं। एक-एक क्लस्टर को समतल कर यह कार्रवाई की जाएगी। अब तक 1700 लोगों को LDA ने आवास दिए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में होने जा रहा है यह नियम लागू, योगी सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

No comments:

Post a Comment