Latest News

Thursday, September 28, 2023

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना.., उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर..

उज्जैन: 12 साल की लड़की लुहलुहान सड़कों पर भागती रही। खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही। वह पूरे 8 किलोमीटर तक दौड़ती रही जिससे मिले उससे हाथ जोड़कर बोलती, कोई मेरे पीछे पड़ा है मासूम के साथ रेप हुआ है। 


यह भी पढ़ें: जनपद के चिकित्सकों को पोस्टमार्टम के लिए किया गया प्रशिक्षित

हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा है, लड़की दरिंदों से जान बचाकर भागी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है लड़की डरी सहमी है बोलने की हालत में नहीं है। 

यह भी पढ़ें: विद्युत कर्मियों की पदोन्नति में की जा रही हीला हवाली का विद्युत मजदूर पंचायत उत्तर प्रदेश ने किया विरोध

पूछताछ में इतना बताया कि मां के साथ भी गलत काम हुआ है। लड़की प्रयागराज की बताई का रही है। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए इस पाप के आरोपियों को ढूँढने में पुलिस जुटी है। जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। लड़की की माँ को ढूंढ़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, हो जाएंगे मालामाल, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

उज्‍जैन में नाबालिग बच्ची से दुष्‍कर्म के मामले पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "उज्जैन की घटना ने देश की आत्मा को शर्मसार कर दिया। 12 वर्ष की एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ... बच्ची अर्धनग्न हालत में घंटों तक घूमते हुए देखी गई, उसके शरीर से खून का रिसाव होता रहा। मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है? शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को उल्लास मनाने से फुरसत मिले तब तो वे मध्य प्रदेश की बेटियों की चीख सुन सकेंगे... उस बेटी ने कहा कि उसकी मां के साथ भी गलत हुआ। सरकार सोई हुई है... इन दरिंदों को तुरंत गिरफ़्तार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Mukherjee Nagar के गर्ल्स PG में लगी भयंकर आग, केजरीवाल बोले- घटना पर मेरी नजर

No comments:

Post a Comment