Latest News

Wednesday, August 02, 2023

एडीसीपी महिला अपराध कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया

वाराणसी: पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण) के क्रम में महिला बीट आरक्षियों (शक्ति दीदी) की अपने बीट क्षेत्र में सक्रियता, सतर्कता, अपराध व आपराधिक गतिविधियों के नियंत्रण की दृष्टि से सूचना संकलन की कार्यवाही को प्रभावशाली बनाए जाने के उद्देश्य से दिनांक 21 जुलाई 2023 से 15 दिवसीय शक्ति दीदी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन के नेतृत्व में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी चौधरी द्वारा अभियान के निरंतर पर्यवेक्षण के परिणाम स्वरूप 10 दिवस में कार्यवाही सफलतापूर्वक की गई है।


मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण) अभियान के क्रम में महिला बीट आरक्षियों (शक्ति दीदी) द्वारा की गयी कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-

- मिशन शक्ति टीम द्वारा जगह-जगह पर चौपाल लगाकर महिलाओं को एकत्र करते हुए महिलाओं को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं तथा सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर (मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, वूमेन पावर लाइन- 1090, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस आपातकालीन- 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 साइबर क्राइम-1930 आदि) के सम्बन्ध में महिलाओं / बालिकाओं को अवगत कराया गया।

- अभियान के क्रम में अबतक कुल 549 ग्रांवों में भ्रमण करते हुए 337 बैठके आहुत की गयी, जिनमें अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 7155 महिलाओं तथा 4445 पुरूषों को तथा विद्यालयों का भ्रमण करते हुए कुल 6755 महिलाओं तथा 4284 पुरूषों को विभिन्न योजनाओं के बारे अवगत कराया गया तथा कुल 3055 सदस्यों को व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया।

- अभियान के दौरान अबतक कुल 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण किया गया तथा जिनमें लैंगिक अपराध के 07, घरेलू हिंसा के 32, सम्पत्ति तथा भूमि विवाद के कुल 09 तथा अन्य प्रकार के कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।

- मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अबतक कुल 41 घरेलू मामलों की काउंसलिंग की गयी।

- यौन अपराध सम्बन्धित मामलों में कुल 43 पीड़िताओं से वार्ता की गयी।

महिला परामर्श प्रकोष्ठ में कुल प्राप्त 263 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें कुल 158 प्रार्थना पत्र को निस्तारित कराया गया है। 158 निस्तारित प्रार्थना पत्र में 30 न्यायालय में विचाराधीन हैं. 63 डीएलएसए (मिडिएशन सेन्टर) को प्रेषित किया गया है, 55 मामलों में सुलह समझौता तथा 10 मामलों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

- निरोधात्मक कार्यवाही के दृष्टिगत कुल 04 बीट सूचना दर्ज करायी गयी, 53 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 सीआरपीसी तथा 18 व्यक्तियों को 151 सीआरपीसी में पाबन्द किया गया तथा आईपीसी की विभिन्न धाराओं में महिला सम्बन्धित अपराध में कुल 09 मुकदमें पंजीकृत किये गये।

- अभियान के दौरान जागरूकता हेतु सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया गया। • थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से कुल 55 प्रार्थना-पत्रों का

- निस्तारण किया गया तथा 12 मुकदमें दर्ज किये गये।

No comments:

Post a Comment