Latest News

Tuesday, April 18, 2023

नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप करने वाले अभियुक्त को सारनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध अपराधियों पर की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल निर्देशन में थाना सारनाथ- पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 165/23 धारा 363/366/506 भा0द0वि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त शुगुडी शेख पुत्र स्व0 बहु शेख निवासी बिरकिट्टी थाना महेशपुर जिला पाकुड़ झारखण्ड को दिनांक 18.04.2023 को सिंहपुर पुलिया थाना सारनाथ से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। 




उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि मैं उस लड़की से प्यार करता हूँ और मैने दिनांक 15.04.2023 को शाम 3:00 बजे उसके घर के पास से उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया था और हम दोनों साथ में पति-पत्नी की तरह रहे और इस बात को लेकर उसके घर वाले राजी नहीं थे।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह थाना सारनाथ, उ0नि0 दुर्गेश सिंह थाना सारनाथ, का0 विनोद कुमार थाना सारनाथ, म0का0 निधि थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment