Latest News

Sunday, April 9, 2023

पुलिस ने युवक की गला रेत कर हुई हत्या का किया खुलासा

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया व लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलास व मुखबिर की सहायता से दो लोगो को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों में अनिल कुमार मौर्या पुत्र नन्द लाल मौर्या निवासी नरथरा थाना लोहता और मुनील कुमार मौर्या पुत्र नन्द लाल मौर्या निवासी भरथरा थाना लोहता कमि० वाराणसी को दिनांक 09.04.2023 को समय करीब 09.30 बजे ग्राम खुलासपुर नहर पुलिया थाना रोहनियाँ वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल चाकू व मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




आपको बता दें कि यह घटना 03.04.2023 को प्रातः ग्राम खुलासपुर स्थित नहर पुलिया में एक अज्ञात शव गला रेता हुआ मिला। जिसकी गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। ग्राम प्रधान खुलासपुर मनीष सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद सिंह निवासी खुलासपुर थाना रोहनिया वाराणसी के द्वारा दी गयी लिखित सूचना के आधार पर थाना रोहनियाँ पर मु0अ0स0 0098/2023 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रभारी निरीक्षक रोहनियाँ श्री उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्या की घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया। विवेचना क्रम में सीसीटीवी कैमरा से प्राप्त सीसीटीवी फूटेज से अभियुक्त अनिल कुमार मौर्या व मुनील कुमार मार्या द्वारा मृतक सुनील कुमार मौर्या को ले जाते हुए पाया गया। विवेचना क्रम के दौरान पूछताछ में अभियुक्तों अनिल कुमार मौर्या व मुनील कुमार मौर्या द्वारा हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया है।
 
पूछताछ करने पर यह भी सामने आया कि पावरलूम की हिस्सेदारी को लेकर सभी भाईयों में विवाद चल रहा था जिस रंजिशवश मुनील कुमार मौर्या व अनिल कुमार मौर्या द्वारा सुनील कुमार मौर्या की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गयी व शव को वहीं पर फेंक कर मौके से फरार हो गये।

दोनो से जब पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि यमाहा मोटरसाईकिल पर सुनील कुमार मौर्य को बैठाकर हम दोनों करौता दाउदपुर गंगापुर रोहनियां मार्ग होते हुए खुलासपुर नहर पर लाकर चाकू से गला काट कर हत्या कर दिये थे। अनिल ने बताया कि सुनील चाकू से मेरे कहने पर गला रेता था मैं सुनील कुमार को पकड़ा था। हत्या के बाद घाटमपुर, परमानन्दपुर, पिलखीड़ी करौता होते हुए वापस घर भरथरा गया था। हत्या कर सुनील कुमार का मोबाइल फोन व चाकू दोनो को मैं लेकर मुनील के साथ पीछे मोटरसाईकिल पर बैठकर उपर बताये गये. मार्ग होते हुए घर वापस गया था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह थाना रोहनिया, उ0नि0 रणजीत श्रीवास्तव थाना रोहनिया, उ0नि० विद्यासागर थाना रोहनियां, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कुमार मौर्य (क्राइम टीम) थाना लालपुर / पाण्डेयपुर, मुख्य आरक्षी चन्द्रेश कुमार (क्राइम टीम) थाना लालपुर/ पाण्डेयपुर, आरक्षी मनीष कुमार तिवारी (क्राइम टीम) थाना लालपुर/ पाण्डेयपुर, आरक्षी शिवम् पाण्डेय थाना रोहनियां, का0 धीरज पटेल थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment