Latest News

Wednesday, April 26, 2023

चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी ओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-497/13 स्टेट बनाम विजय कुमार सिंह धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारटी विजय कुमार सिंह पुत्र पंचम सिंह निवासी भोहर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व मु0नं0-38410/21 स्टेट बनाम धनन्जय धारा 419/420/4066 भादवि थाना चोलापुर से संबंधित वारंटी और धनन्जय पुत्र रामबलिराम निवासी सिहुलिया कटारी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 26.04.2023 को समय करीब 05.20 बजे दबिश देकर वारंटीगण के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी थाना वरि0 उ0नि0 सुधीर कुमार तिवारी थाना चोलापुर, उ0नि0 विपिन कुमार पाण्डेय मय हमराह हे0का0 दिनेश कुमार यादव थाना चोलापुर, उ0नि0 रमेश मय हमराह का० सत्यप्रकाश यादव थाना चोलापुर जनपद कमि० वाराणसी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment