Latest News

Friday, March 24, 2023

यात्रीगण ध्यान दें, अब छपरा सूरत एक्स. और बरौनी बांद्रा टर्मिनस का इस स्टेशन पर होगा ठहराव

वाराणसी: 23 मार्च, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 27 मार्च, 2023 से सूरत से चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी एवं 29 मार्च, 2023 से छपरा से चलने वाली 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी का 02 मिनट का ठहराव नन्दूरवार स्टेशन पर निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।



सूरत से 27 मार्च, 2023 से चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी नन्दूरवार स्टेशन पर 11.30 बजे पहुॅचकर 11.32 बजे छूटेगी। वापसी यात्रा में छपरा से 29 मार्च, 2023 से चलने वाली 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी नन्दूरवार स्टेशन पर 11.20 बजे पहुॅचकर 11.22 बजे छूटेगी।  

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल पर स्थित सुवासरा स्टेशन पर 19037/19038 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का दिया जा रहा अस्थाई ठहराव 01 अक्टूबर, 2023 तक छः माह के लिये बढ़ाया जायेगा। इस गाड़ी का सुवासरा स्टेशन पर ठहराव का समय पूर्ववत् रहेगा।

No comments:

Post a Comment