Latest News

Saturday, January 14, 2023

विशाल कवि संगोष्ठी का भव्य आयोजन

वाराणसी: आज  राष्ट्रीय साहित्यकार/कलाकर समिति वराणसी कैंट के बैनर तले एक विशाल कवि गोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय संरक्षक तिलकराज कपूर के नेतृत्व में किया गया. जिसमें शहर के मशहूर कवियों/ कवयित्रियों ने भाग लिया और अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।

 


वही आपको बता दे राष्ट्रीय संरक्षक तिलकराज कपूर ने अपने उदबोधन में इस समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक लोगों को जुड़ने का आग्रह किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ पांडेय ने रचनाकारों कलाकारों का स्वागत करते हुए हिंदी भाषा के विकास पर जोर दिया।

आज की गोष्ठी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर कपूर, प्रदेश अध्यक्ष नसरुल्ला नशीर, उपाध्यक्ष कुमार हेमंत, संयुक्त मंत्री टिकाराम शर्मा, संगठन मंत्री सवतंत्र मिश्रा, राष्ट्रीय संघ संचालिका डॉ मंजरी पांडेय, महिला प्रदेश सचिव नीरजा त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री संगीता चौबे, प्रदेश संचालिका मिनी श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त सचिव, झरना मुखर्जी, आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को ओतप्रोत किया।

 

धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महामंत्री कोषाध्यक्ष कविराज कवि दद्वारा किया गया और सफल मंच का संचालन डॉ मंजरी पांडेय ने किया। 

No comments:

Post a Comment