Latest News

Sunday, April 03, 2022

पूर्व पार्षद धन्नो देवी का निधन

 वाराणसी दारानगर की पूर्व पार्षद धन्नो देवी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. धन्नो देवी लगभग 76 वर्ष की थी नगर निगम में सन् 2001 से सन 2006 तक भारतीय जनता पार्टी की पार्षद रहीं.

रविवार रात्रि में मणिकर्णिका घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया. धन्नो देवी ने अपने पीछे 3 पुत्र तथा 2 पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर चली गई. मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र राजन सिंह ने दिया.




शवयात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी* सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक गण शामिल रहे.

श्रीमती धन्नो देवी के निधन पर विधान परिषद सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर इंजीनियर, अशोक यादव एडवोकेट, अशोक कुमार, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, संदीप चौरसिया, रविशंकर सिंह आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया.


No comments:

Post a Comment