गुरदासपुर के थाना भैणी मियां खां के गांव फुलड़ा में जमीन विवाद में गोली मारकर चार लोगों की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपित निर्मल सिंह ग्रुप के 14 लोगों को नामजद किया है। दो दर्जन के करीब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार होगा। इस घटना में कांग्रेस सरपंच लवली सिंह के पति सुखराज सिंह की भी हत्या हुई है। इसी कारण, कुछ ही देर में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू उनके परिवार के साथ सहानुभूति प्रकट करने पहुंच रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment