Latest News

Wednesday, April 06, 2022

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी बागेश्वरी मंडल महानगर वाराणसी के तत्वाधान में इंग्लिशिया लाइन कैंट स्थित सत्संग लॉज पर भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया एवं शोभायात्रा निकाला।




उक्त अवसर पर प्रातः 9:00 मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लेकर मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन, विजयानगरम, सुभाष नगर आदि क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली और सभी के घरों में भाजपा का झंडा लगाया तत्पश्चात 10:00 बजे काशी के सांसद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का टीवी स्क्रीन पर संबोधन को भी सुना।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी के अनुरोध पर आज कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन के तहत लगभग 103 कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन करके भाजपा को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान दिया।


कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ शर्मा एडवोकेट ने किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा,पार्षद सुशील कुमार गुप्ता,राजेंद्र यादव,सत्य प्रकाश जायसवाल,अनुपम पांडेय प्रभाकर मिश्रा नरसिंह प्रसाद राकेश रंजन त्रिपाठी नीरज संतोष श्रीवास्तव विश्वनाथ गुप्ता मनीष गुप्ता आकाश कुमार किशन साहनी जितेंद्र सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment