नये साल पर वाराणसी के घाटों और मंदिरों में ऐसी भीड़ उमड़ी की लोगो को पैर रखने तक की जगह नही मिली इसको देखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त यातायात विभाग ने यह फैसला लिया है. काशी विश्वनाथ मन्दिर कारीडोर के भव्य उद्घाटन के दौरान वाराणसी नगर एक अन्तराष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होकर प्रमुखता के साथ राजनैतिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थान, मानव जीवन के महत्वपूर्ण पहलूओं जैसे- व्यावसायिक, चिकित्सकिय, गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र बन जाने के कारण यह प्रमुख रूप से देखा जा रहा है कि विगत माह में वाराणसी में वाह्य जनपद तथा अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुजनों, पर्यटकों, संतो, छात्रों व व्यपारियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है, जिसके परिणाम से आप सब अवगत है। दिनांक: 25 दिसम्बर 2021 को प्रभु ईशा मसीह के जन्मदिन व 31 दिसम्बर 2021 वर्ष के अन्तिम दिन व 01 जनवरी 2022 के प्रथम दिन बाबा काशी विश्वनाथ के तरफ जाने वाले मार्गों पर अत्यधिक भीड़ व आवागमन जो की विभिन्न फोटो विडियों से प्रमाणित है। जिस कारण वाराणसी के आम जनमानस व बाहर से आने वाले व्यक्तियों को कोविड प्रोटोकाल के अन्तर्गत निम्नांकित यातायात प्रबन्ध किये जा रहे हैं।
1. मैदागिन से
गोदौलिया मार्ग पर समस्त वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे जैसे प्रशासनिक / पुलिस एवं अन्य
विभागीय वाहन तथा दिन के समय इस मार्ग पर अन्य मालवाहक वाहनों का भी आवागमन
प्रतिबन्धित रहेगा, केवल
एम्बुलेंस तथा आकस्मिकता के समय उपयोग किये जाने वाले वाहन ही अनुमन्य होगें।
जैसे- फायर ब्रिगेड
2. सोनारपुरा से
गोदौलिया के तरफ चार पहिया व तीन पहिया अनुमन्य नहीं होगें मात्र दो पहिया वाहन ही
अनुमन्य होगें, गोदौलिया
से मैदागिन के तरफ दो पहिया वाहन व ठेला खोम्चा भी अनुमन्य नहीं होगें।
3. लक्सा से चार पहिया
वाहन रामापुरा चौराहे के तरफ अनुमन्य नहीं होगें, इसी प्रकार रेवड़ी तालाब से रामापुरा के तरफ चार
पहिया व तीन पहिया वाहन अनुमन्य नहीं होगे, केवल दो पहिया वाहन ही अनुमन्य होगें।
4. लहुराबीर से बेनिया
तक चार पहिया प्राइवेट वाहन अनुमन्य होगें उसके आगे किसी भी प्रकार का वाहन चार
पहिया, तीन
पहिया, ई-रिक्शा, पैदल रिक्शा व ठेला अनुमन्य नहीं होगा। लहुराबीर से
पिपलानी कटरा, कबीरचौरा
होते मैदागिन के तरफ चार पहिया / तीन पहिया वाहन अनुमन्य होगें, परन्तु तीन पहिया वाहन मैदागिन से लहुराबीर की तरफ
जाना अनुमन्य नहीं होगा। जैसे- आटो रिक्शा / ई-रिक्शा ।
5. विशेश्वरगंज से
कालभैरव से कोतवाली तक चार पहिया/तीन पहिया वाहन अनुमन्य होगें, मैदागिन से आगे कबीरचौरा की तरफ किसी भी प्रकार का
वाहन अनुमन्य नहीं होगें।
6. सामनेघाट, रामनगर आटो रिक्शा/ई-रिक्शा सामनेघाट पुल को क्रास
नहीं करेंगे, पड़ाव
से राजघाट पुल पर कोई भी आटो रिक्शा / ई-रिक्शा पुल क्रास नहीं करेगें।
7. आटो रिक्शा /
ई-रिक्शा आशियाना से होकर अम्बेडकर चौराहे से यू-टर्न लेकर वापस आशियाना मिन्ट
हाउस होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment