Latest News

Thursday, December 23, 2021

पीएम मोदी की जनसभा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सुरेरी थाना की पुलिस ने वाराणसी में प्रधानमंत्री की जनसभा को बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक ने कंट्रोल रूम में फोन करके यह सूचना दी थी कि प्रधानमंत्री की वाराणसी जनसभा को बम से उड़ा दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा. कंट्रोल रूम में सूचना जाते ही हड़कंप मच गया था. मामले को संवेदनशीलता से देखते हुए तत्काल इस मामले में खुफिया विभाग समेत पुलिस महकमे को अलर्ट मोड पर कर दिया गया. जिस नंबर से फोन आया था उसे तुरंत सर्विलांस पर लगाया गया. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को लोकेशन प्राप्त हुई. लोकेशन के आधार पर पुलिस बल रवाना किया गया. 




युवक को ऐसे किया गिरफ्तार 
जौनपुर के सुरेरी थाना के भदखिन गांव को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया. गांव को घेरने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी. पुलिस ने गांव के युवक लक्ष्मीकांत दुबे को इस घटना के संदर्भ में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किया गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के बाद चैन की सांस ले रही है.


पहले भी दे चुका है धमकी 
यह कोई पहला मौका नहीं है जब युवक द्वारा इस तरह की धमकी दी गई है. पहले युवक ने सुरेरी थाना को ही बम से उड़ाने की धमकी दी थी. थाने के बाहर गेट पर पोस्टर चश्मा करते हुए युवक ने लिखा था कि अगर सड़क नहीं बनाई गई तो d-33 गैंग सुरेरी थाना को बम से उड़ा देगा.

 

इस आर्टिकल को शेयर करें


अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 


No comments:

Post a Comment