UP Uttarakhand News Today: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) (Uttarakhand Assembly Election
2022) से पहले
दोनों ही प्रदेशों में राजनीतिक हलचल तेज है. ऐसे में आज कई दिग्गज नेताओं के अहम
दौरे हैं. इस खबर के माध्यम से जानें आज क्या होने वाला है खास...
सीएम योगी का अयोध्या और बहराइच
दौरा
आज सीएम
योगी (Yogi Adityanath) अयोध्या और बहराइच के दौरे पर रहेंगे. इसी के साथ आज प्रदेश को
कई बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं. जैसे यूपी के 8 जिलों में 50 बेड्स वाले एकीकृत आयुष
चिकित्सालय का लोकार्पण सीएम योगी अयोध्या से करेंगे. अयोध्या- 50-50 बेड वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय
एवं 500 आयुष-हेल्थ
वेलनेस सेंटर्स (HWC) का लोकार्पण होने वाला है. केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल व
प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे.
कार्यक्रम
में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सर्वानन्द सोनोवाल, केंद्रीय आयुष मंत्री रहेंगे. यह
कार्यक्रम 11.00 बजे से GIC मैदान,अयोध्या में शुरू होगा.
बता दें, वे 8 जिले जहां नए आयुष अस्पातलों की
शुरुआत होने वाली है, वे हैं-
लखनऊ , कानपुर नगर
, कानपुर
देहात , संत कबीर
नगर , ललितपुर , कौशाम्बी , सोनभद्र , देवरिया. इसके अलावा, 500 आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर्स के
लोकार्पण के साथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय का शिलान्यास भी होगा.
उम्मीद है
कि सीएम योगी 11:00 बजे तक अयोध्या पहुंच जाएंगे और फिर जीआईसी मैदान पर आयोजित प्रदेश
स्तरीय आयुष मेले का उद्घाटन करेंगे. इतना ही नहीं, अयोध्या धाम के दिगंबर अखाड़े में
बने सत्संग भवन का भी उद्घाटन सीएम योगी करेंगे.
यह है
कार्यक्रम सबसे पहले सीएम 11 बजे रामकथा
पार्क हेलीपैड पर उतरेंगे और फिर रामलला का दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद 11.15 हनुमानगढ़ी, 11.30 राम जन्मभूमि,
11.45 सत्संग भवन
लोकार्पण , मणिराम दास
छावनी, 12.15 जीआईसी मैदान , आयुष मेला उद्घाटन , राजकीय आयुर्वेद, मेडिकल कालेज का शिलान्यास, वेलनेस सेंटर का उद्घाटन, विभिन्न विकास योजनाओं का
शिलान्यास , लोकार्पण , जनसभा को संबोधन . 1.35 बहराइच के लिए प्रस्थान.
1.35 पर बहराइच
बहराइच: 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का
लोकार्पण/शिलान्यास-जनसभा. कार्यक्रम में- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी (केंद्रीय
राज्यमंत्री),मंत्रीगण.
उत्तरप्रदेश-रमापति शास्त्री, मुकुट बिहारी वर्मा, व क्षेत्रीय सांसदगण. कार्यक्रम- 1 बजे, रमपुरवा चौराहा,महसी रोड, बहराइच.
डिप्टी सीएम केपी मौर्य का
देवरिया दौरा
यूपी के
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य (Keshav Prasad Maurya) का शुक्रवार रोक देवरिया दौरा.
सलेमपुर के सेंटपाल स्कूल के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 01.25 पर देवरिया पहुचेंगे. जन विश्वास
यात्रा के दौरान सलेमपुर में यह जनसभा होगी.
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बांदा
दौरा
उत्तर
प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) का शुक्रवार को बांदा दौरा है.
बांदा के तिदवारी में जनसभा को संबोधित करेंगे, जन विश्वास यात्रा में शामिल
होंगे. तिंदवारी कस्बे के सब्जी मंडी मैदान में होगी डिप्टी सीएम की जनसभा. फतेहपुतर में भी
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जन विश्वास यात्रा के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का
रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी दौरा
केंद्रीय
मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का शुक्रवार को रायबरेली, सुल्तानपुर और अमेठी दौरा है.
रायबरेली के सलोन विधानसभा के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. डीह में आयोजित खेल
महाकुंभ कार्यक्रम में भाग लेंगी. डीह सीएचसी में लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगी. परशदेपुर में
विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगी. दिव्यांगों को ट्रायसाइकिल का तोहफा देंगी.
5 बजे सुल्तानपुर पहुंचेंगी
आधे घंटे
तक संघ कार्यालय में रहकर संघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. शाम 5:35 पर अमेठी के लिए रवाना होंगी.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का
अमेठी में 2 दिवसीय दौरा
24-25 दिसंबर को
दो दिवसीय दौरे पर स्मृति ईरानी रहेंगी. 24 को सलोन विधान सभा में रहेंगी
उसके बाद तिलोई विधानसभा के जायस में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा. 25 को जवाहर नवोदय विद्यालय में
जनसभा में लेगी हिस्सा. केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, केशव मौर्य रहेंगे मौजूद कई
परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज
सिन्हा जौनपुर आएंगे
आज
शुक्रवार जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj
Sinha) जौनपुर में
अपने पैतृक गांव जाएंगे. सुबह 10.30 बजे अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचेंगे. दोपहर 1.15 बजे बयेपुर देवकली स्थित उत्थान
फाउंडेशन परिसर पहुचेंगे मनोज सिन्हा. कार्यक्रम में भाग लेंगे. 3 बजे मनोज सिन्हा उत्थान परिसर से
ओपियम फैक्ट्री के डाक बंगला पहुचेंगे. रात में ओपियम फैक्ट्री डाक बंगला में
विश्राम करेंगे मनोज सिन्हा. 25 दिसंबर को जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यकर्मो में
शामिल होकर दिल्ली के लिये करेंगे प्रस्थान.
हाई कोर्ट ने चुनाव टालने का किया अनुरोध
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पीएम और चुनाव आयुक्त से चुनाव टालने का
अनुरोध किया है. कोरोना की तीसरी लहर के चलते चुनाव टालने का किया अनुरोध. हाई
कोर्ट ने कहा कि पीएम और चुनाव आयुक्त प्रदेश में चुनावी रैलियों और सभाओं पर रोक
के लिए कड़े कदम उठाए. देश व विदेशों में कोरोना के नये वेरिएन्ट ओमिक्रान के
बढ़ते प्रभाव को देखते हुए किया अनुरोध. तीसरी लहर से जनता को बचाने के लिए
राजनीतिक पार्टियों द्वारा भीड़ एकत्रित कर चुनावी रैलियों पर रोक लगाने का अनुरोध
किया है. कोर्ट ने कहा राजनीतिक पार्टियों से कहा जाये कि वह चुनाव प्रचार टीवी व
समाचार पत्रों के माध्यम से करें.
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
No comments:
Post a Comment