Latest News

Wednesday, December 22, 2021

यूपी की आज की हलचल: ये हैं आज की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी पूरे दिन नजर, पढ़े क्या रहेगा खास?

UP News Today: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी दल चुनावी मोड में हैं. आज मुख्यमंत्री योगी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजना की जानकारी देंगे राधा मोहन..इसके अलावा और भी खबरें हैं जो आपको इस रिपोर्ट में पढ़ने को मिलेंगी. 



सीएम आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह  11 बजे, के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा. सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी की रैली है. मुख्यमंत्री योगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ 22 दिसंबर को सोनभद्र के हाइडिल मैदान में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री योगी के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को डीएम-एसपी समेत अन्य अफसरों ने सभास्थल का भ्रमण किया. 


यूपी के दौरे पर अमित शाह
गृहमंत्री शाह उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में बीजेपी की तैयारियों को बूस्टर डोज देंगे. गृहमंत्री अमित शाह के धुआंधार दौरों से यूपी में भाजपा के मिशन 2022 को रफ्तार मिलेगी. गृहमंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश दौरा 24 दिसम्बर को प्रयागराज से शुरू होगा.


भगवान परशुराम मूर्ति  लगवाई सपा ने
उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनावी समर, ब्राह्मण वोटों पर सपा की सियासी नजर है. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नजदीक सपा ने भगवान परशुराम मूर्ति की मूर्ति लगवाई है. सपा द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के नजदीक भगवान परशुराम मूर्ति की मूर्ति लगाई है. सपा के मुखिया अखिलेश यादव शुभ मुहूर्त में उदघाटन करेंगे.


भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजना की जानकारी देंगे राधा मोहन
बरेली में बुधवार  को बीजेपी किसान मोर्चा का सम्मेलन है. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं यूपी के प्रभारी  राधा मोहन सिंह किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे. पार्टी ने 22 दिसंबर को बरेली में किसान मोर्चा सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है. इस कार्यक्रम की तैयारी बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों ने शुरू कर दी हैं.


ठंड के कारण वाराणसी में स्कूलों की छुट्टी
ठंड के कारण दो दिन तक बंद रहेंगे इंटर तक के स्कूल जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए गए. यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालय दो दिन 23 और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे.


उत्तर प्रदेश के कानपुर में लव जिहाद के तहत पहली सजा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लव जिहाद के एक मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी को 10 साल की सजा और 30 हजार का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि मे से 20 हजार पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति राशि के तौर पर दिए जाएंगे . ये पूरा मामला बीते 15 मई 2017 मे एक लड़की को जावेद नाम के मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू बताते हुए ((अपना नाम मुन्ना बताया)) आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था और उसके साथ जबरदस्ती सम्बंध बनाये.

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

 

अपने शहर की खास खबरों को अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp Group मोबाइल नंबर 09355459755 / खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 

No comments:

Post a Comment