वाराणसी के शिवपुर विधानसभा के शाहपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास मैदान में गुरुवार को सुभासपा द्वारा आयोजित पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश ने इन दिनों निषादों के आरक्षण की मांग को लेकर सुर्खियों के बीच मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जब मात्र 72 घण्टे में सवर्ण आरक्षण को मंजूरी मिल सकती है। तो फिर 52 फीसदी पिछड़ो के आरक्षण को लेकर हीलाहवाली सरकार की मानसिकता को उजागर करता है। इसके अलावा ओपी राजभर ने योगी सरकार की नीतियों प्रहार करते हुए कहा कि खाद बीज, जुताई की महंगाई से किसान त्रस्त है और रही कसर अन्ना गोवंशों ने फसलों को बर्बादी कर किसानों की कमर तोड़ दिया है। ऐसी स्थिति में किसानों का स्वंय को हितैषी बता रही है।
ओमप्रकाश राजभर ने मंहगाई के मुद्दे पर घेरते हुए
घरेलू गैस, सरसो का तेल इत्यादि रोजमर्रा की चीजों की
बढ़ती महंगाई पर योगी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। ओपी राजभर ने उपस्थित
कार्यकर्ताओं को बताया कि 300 यूनिट बिजली फ्री, सामाजिक
न्याय रिपोर्ट, मुफ्त इलाज, समाजवादी
पेंशन 1500 रुपये, स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त होगी जब
प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। राशन फ्री में दिए जाने पर सवाल खड़ा करते
हुए कहा कि नौजवानों को राशन नहीं रोजगार चाहिए जो वर्तमान सरकार में सम्भव नहीं
है।प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।प्रदेश में सरकारी
नौकरियों के चौतीस लाख पद खाली पड़े हैं। जिसके चयन की प्रक्रिया कैबिनेट की पहली
बैठक में शुरूकर दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता शशि सिंह, वरिष्ठ सपा नेता राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, पूर्व
विधायक उदयलाल मौर्य, लालजी सोनकर, सुभासपा
के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानन्द पांडेय,बिजेंद्र पाल,
मोहम्मद आसिफ, सुनील भारती, राजकुअँर सोनकर,सोना राजभर, रमेश
राजभर, सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment