यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सूबे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के राष्ट्रिय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने भाजपा पर निषादों को आरक्षण देने के नाम पर ड्रामा करने व गुमराह करके वोट लेने का आरोप लगाया है.
ओम प्रकाश राजभर ने क्या बोला?
बीजेपी पर
निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी निषादों को आरक्षण देने के नाम
पर ड्रामा कर रही है और झूठ मुठ का पत्र आरजेआई को लिख रही है जबकि आरजेआई ने
सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही हलफनामा दे रखा है कि जब तक विधान सभा ,विधान परिषद और लोक सभा तथा राज्य
सभा से पास होकर कोई प्रस्ताव नहीं आता है, तबतक वो किसी जाति को किसी श्रेणी
में क्रमबद्ध नहीं कर सकते हैं, लेकिन बीजेपी आरक्षण के नाम पर सिर्फ गुमराह करके लोगों से वोट
लेने की कवायद कर रही है.
ओमप्रकाश राजभर
ने धोखा देने का लगाया आरोप
ओमप्रकाश राजभर
ने आगे कहा कि ये पत्राचार सिर्फ इसलिए कर रहे है कि आचार संहिता लग जायेगी और ये
झूठ बोलना शुरू कर देंगे. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने गरीब
सवर्णो को 72 घंटे के
अंदर आरक्षण दे दिए, उसी तरह
अगर आरक्षण दे दे तब तो माना जायेगा नहीं तो पत्राचार के माध्यम से धोखा देने की
कवायद हो रही है.
मध्य
प्रदेश की शिवराज सरकार पर बोला हमला
वहीं, ओपी राजभर ने मध्य प्रदेश के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बलिया से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने
पर कहा कि कही इनको जगह नहीं मिल रही है. हर जगह इनका विरोध हो रहा है और भाजपा सपा
पर उंगली उठा रही है जबकि मध्य प्रदेश में इनकी सरकार नोट के बल पर चल रही है
वोटों के बल पर नहीं.
ओपी राजभर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
बलिया से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने पर कहा कि इनको कहीं जगह नहीं मिल रही
है. हर जगह इनका विरोध हो रहा है. ओमप्रकाश राजभर ने ने दावा किया कि बीजेपी सपा
पर उंगली उठा रही है जबकि मध्य प्रदेश में इनकी सरकार नोट के बल पर चल रही है
वोटों के बल पर नहीं.
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment