वाराणसी आज मडुवाडीह स्थित संस्कार वाटिका मे हजारो की संख्या मे विश्वकर्मा समाज के लोग एक जुट हुए और इस चौपाल को सपा के पूर्व मंत्री एवं विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को जब-जब मौका मिला विश्वकर्मा समाज से मन्त्री और एम.एल.सी. बनाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा ने विश्वकर्मा समाज को राजनीति और सरकार मे हिस्सेदारी दी है|
पूर्व मंत्री विश्वकर्मा ने कहा कि आज
उत्तर प्रदेश की विधानसभा मे विश्वकर्मा समाज का एक भी विधायक नही है। सबका साथ
सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का एक भी मन्त्री
नही है। विश्वकर्मा समाज की भाजपा सरकार में हिस्सेदारी नहीं है। जबकि सपा सरकार
मे हमेशा विश्वकर्मा समाज की हिस्सेदारी रही है। जब तक समाज के लोग मन्त्री और
विधायक नही बनेंगे तब तक समाज की आवाज सरकार तक नही पहुचाई जा सकती।
विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से कहा कि
बनारस मे अगर पिछड़े समाज का युवा नौजवान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को बना दिया
जाए तो पिछड़े वर्ग के लोगो के साथ-साथ समाज के लोगो को पार्टी से जोड़कर मजबूत
करने का कार्य होगा मा० अखिलेश यादव जी ने विष्णु शर्मा को महानगर अध्यक्ष का
दायित्व सौपा जब से विष्णु शर्मा को वाराणसी का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है तभी
से भाजपा संगठन मे खलबली मची है। भाजपा सरकार मे विश्वकर्मा समाज के ऊपर लगातार
उत्पीड़न और अत्याचार हो रहा है लेकिन भाजपा सरकार मे कोई सुनवाई नही हो रही है।
विश्वकर्मा समाज के लोग जगह जगह पर अपमानित किए जा रहे है। सपा सरकार द्वारा भगवान
विश्वकर्मा जयंती के सार्वजनिक छुट्टी को भाजपा सरकार ने निरस्त करके भगवान
विश्वकर्मा का अपमान किया है और विश्वकर्मा समाज की पहचान मिटाने का काम किया है।
भाजपा राज मे सहारनपुर मे पत्रकार आशीष धीमान और उसके भाई आशुतोष धीमान, कुशीनगर मे पत्रकार राधेश्याम विश्वकर्मा और झांसी मे पत्रकार
जितेन्द्र झा की हत्या हुई लेकिन भाजपा सरकार मे न कोई कार्रवाई हुई और न ही
विश्वकर्मा परिवार को न्याय मिला। उन्नाव, पीलीभीत, शाहजहांपुर व औरैया मे विश्वकर्मा समाज
की बेटी के साथ बलात्कार हुआ लेकिन परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला। सपा सरकार मे
विश्वकर्मा समाज को पट्टे का आदेश तथा नौजवानों को आई.टी.आई. का प्रमाण पत्र देने
का आदेश दिया गया था जिसे भाजपा सरकार ने रोक दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
ने समाज के युवाओं को नौकरी, रोजगार देने का कार्य शुरु किया था लेकिन
भाजपा सरकार ने उसे रोकने का काम किया। भाजपा राज मे पिछडो को न नौकरी मिली न
रोजगार मिला न आरक्षण मिला और न अधिकार मिला। पूर्वमन्त्री ने कहा जब-जब चुनाव आता
है भाजपा हमे हिन्दू बनाती है और हिन्दू मुसलमान मुद्दे मे गुमराह करके हमारा वोट
लेती है और सरकार बनाती है। सरकार बनने के बाद भाजपा हमारी उपेक्षा और अपमान करती
है। भाजपा विश्वकर्मा समाज की विरोधी है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का
सवाल है। आज पिछडे वर्गो का आरक्षण बचाने का सवाल है। पिछडे वर्गों का अस्तित्व
बचाने का सवाल है। उन्होंने कहा कि सपा ही पिछडे वर्गों के आरक्षण को बचा सकती है।
पूर्वमन्त्री ने अपील की आरक्षण, नौकरी, रोजगार, सम्मान और अधिकार बचाने के लिये सभी विश्वकर्मा
समाज एकजुट हो और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करें। उन्होंने सावधान किया कि सभी भाजपा के
झूठ से सतर्क रहे और गुमराह न हो। सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को वोट करे और
सपा की सरकार बनाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि सपा में पिछड़ों, दलितों सहित सब को जोड़ने का काम हुआ है और सभी जातियों को सम्मान
मिला है। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ों के साथ अन्याय किया जा रहा है और
उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने विश्वकर्मा
समाज को हमेशा सम्मान दिया है। विश्वकर्मा समाज के लोगों को पार्टी में भागीदारी
भी दी है और मंत्री भी बनाने का काम किया है।
सभा मे उपस्थित महानगर अध्यक्ष विष्णु
शर्मा ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकार केवल झूठे वादे कर जनता
को लुभाने का काम कर रही है। प्रदेश से ऐसी अत्याचारी सरकार को विश्वकर्मा समाज और
पिछड़ा वर्ग के लोग एकजुट होकर 2022 में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ संचालन विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा एवं आए हुए लोगों का धन्यवाद विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा "बच्चा" एवं महानगर सचिव संजू विश्वकर्मा ने किया समाज के गणमान्य अतिथीयो का स्वागत मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम मे महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष प्रियांशु यादव ने पूर्व मंत्री को स्मृति चिन्ह साईकिल का शिल्ड प्रदान किया एवं महिला सभा अध्यक्ष पूजा यादव ने जगह-जगह भारी संख्या मे महिलाओ ने रास्ते मे स्वागत किया।
विश्वकर्मा चौपाल कार्यक्रम मे रामसुरत
विश्वकर्मा, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, आकाशदीप विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, बाबू लाल विश्वकर्मा आदि लोगो ने पूर्व मंत्री को बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व
विधायक महेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव आनंद मौर्य, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, साहित्यकार अशोक विश्वकर्मा, आनंद मोहन गुड्डू यादव, रवि कांत विश्वकर्मा, शिव बली विश्वकर्मा, अशफाक अहमद डब्लू, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, शोभनाथ यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, पूजा यादव, प्रेम शंकर पांडेय, उमेश प्रधान, विवेक यादव, मनीष सिंह, वरुण सिंह, रेखा पाल, संजीव विश्वकर्मा, राजू यादव, काशीनाथ विश्वकर्मा, ओम प्रकाश पटेल ओपी, दीप चंद गुप्ता, प्रियांशु यादव, कन्हैया राजभर, सुरेश पाल, विनोद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कनौजिया, केसर यादव,अशोक विश्वकर्मा, विश्वनाथ पटेल, श्रीमती शीला विश्वकर्मा, सुधीर यादव, शशि यादव व अश्विनी यादव ने विचार
व्यक्त किये।
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment