प्रसपा के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके भतीजे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिपक्व होकर नये नेता जी बन गए हैं। शिवपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव का नेतृत्व स्वीकार करने मे कोई भी गुरेज नही है । उत्तर प्रदेश रोडवेज एंप्लॉयीज यूनियन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि पिछले दिनो उनकी अखिलेश यादव से लखनऊ मे लंबी और अच्छी बातचीत हो चुकी है। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। शिवपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद ही समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाज पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा।
मैंने ही ट्रे्निंग दी थी, अब परफेक्ट हुए अखिलेश
हालांकि वे चाहते हैं कि उनकी पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों
को टिकट मिल जाए । शिवपाल यादव ने कहा कि मैंने इस बात को भी स्वीकार कर लिया है
कि समाजवादी पार्टी के नए नेताजी अखिलेश यादव ही हैं। मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव
एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री बनें। शिवपाल यादव यह भी कहने से नही चूके कि
अखिलेश को कभी उन्होने ही राजनीति की ट्रेनिंग दी लेकिन आज अखिलेश परफेक्ट हो गए
हैं। शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद तो दिया ही, उनके और अखिलेश के दिल भी मिल गए और दोनों के बीच की दूरी भी घट गई हैं।
चाचा शिवपाल ने बताया, भतीजे अखिलेश से मिलकर क्या
रखी मांग
प्रगतिशील समाज पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि इस
दौरान सीटों पर कोई बात नहीं हुई। अभी कई दौर की बैठके होंगी। चुनाव के ऐलान के
बाद मिल कर बात करेंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई अवरोध नहीं आएगा। इस पर हम
राजी हो गए हैं। शिवपाल सिंह ने कहा कि मैंने अखिलेश के सामने अपनी बात यह कह कर
रख दी है कि जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दीजिए। अखिलेश को मुख्यमंत्री
बनाना है, इस पर वह तैयार हो गए। शिवपाल यादव ने कहा
कि हमने पुरानी बातों को खत्म कर दिया है। समाजवादी पार्टी में 40-45 साल काम किया है। बहुत से आंदोलन हुए हैं। कई लोग इसमें शहीद भी हुए हैं।
फैसले लिए जाते हैं, पार्टी को आगे बढ़ाना है, तो त्याग और संघर्ष करने पड़ते हैं।
शिवपाल सिंह ने कहा- अब हम सिर्फ सलाह देंगे, मन में कोई मलाल नहीं
अब उनके अंदर कोई मलाल नहीं है, बस सिर्फ हम अपनी बात रख देंगे और सलाह दे देंगे। ऐसे मे अखिलेश जो भी
फैसला लेंगे, उसे हम मानने के लिए तैयार हैं। शिवपाल सिंह ने
कहा कि सपा और प्रसपा के गठबंधन के बाद अब दोनों पार्टियों के बीच सीटों के
बटवारें पर जल्द मुहर लग सकती है। शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया है कि सपा-प्रसपा
में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। 2022 का विधानसभा
चुनाव धर्मयुद्ध है, इसे जीतने के लिए सपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मिलकर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस आर्टिकल को शेयर करें
अपने शहर की खास खबरों को
अपने फ़ोन पर पाने के लिए ज्वाइन करे हमारा Whatsapp
Group मोबाइल नंबर 09355459755
/ खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क
करें।
No comments:
Post a Comment