यूपी लखीमपुर खीरी की घटना ने एक साल से चल रहे किसान आंदोलनकारियों को और उग्र कर दिया है। किसानों की मौत से हर तरफ गुस्सा फूट पड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया कि केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष (मोनू) मिश्रा ने तीन किसानों में से एक की हत्या गोली मारकर की है। अन्य किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारा गया है। घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि हम लोग उप
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम थे। उनको रिसीव करने के लिए एक गाड़ी जा रही थी। कुछ
लोगों ने गाड़ी पर पत्थर फेंके और घटना हो गई। मेंसाथ ही साथ यह भी कहा कि ड्राइवर को पीटकर
मार डाला गया। गाड़ी को भी फूंक दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा
टेनी ने दावा किया कि मौके पर उनका बेटा था ही नहीं।
यह भी पढ़े:
लखीमपुरखीरी में बवाल, गृहराज्यमंत्री के बेटे की कार ने आन्दोलन कर रहे किसानों को रौंदा
लखीमपुर खीरी बवाल के खिलाफ
संयुक्त किसान मोर्चा कल पूरे देश में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। सुबह दस
बजे से दोपहर एक बजे तक प्रदर्शन होगा। इस दौरान केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय
मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की जाएगी। पूरे मामले की जांच किसी जज से कराने की
भी मांग होगी।
उधर दिल्ली बार्डर पर बैठे
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के जत्थे के साथ लखीमपुर के
लिए रवाना हो गए हैं। जगह-जगह किसान सड़कों पर उतरे हैं। पीलीभीत में किसानों और
पुलिस के बीच झड़प हो गई। राजधानी लखनऊ में भी किसान सड़क पर उतरे हैं। लखनऊ में इंजीनियरिंग
कॉलेज चौराहे पर किसानों ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के किसानों में भी आक्रोश
देखा गया। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर किसानों ने जाम लगा दिया है।

No comments:
Post a Comment