Latest News

Saturday, October 09, 2021

सीएम योगी के आरोप का जवाब दिया अखिलेश यादव ने, विदेश से क्या-क्या सीख कर आया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना बीजेपी की रणनीति है। कांग्रेस के साथ उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश का कानून जीप के टायरों के नीचे रौंदा जा रहा है। 




सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा विदेश यात्रा करने आरोप पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम जब विदेश यात्रा गए तो कुछ न कुछ सीख कर आए। जर्मनी गए। वहां एक्सप्रेसवे देखा। हमने उत्तर प्रदेश में उसी तरह आगरा एक्सप्रेसवे वे बनवाया। लंदन की नदी देखी। यहां लखनऊ में रिवर फ्रंट बनवाया।  एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही तय किए गए थे। तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद यूपी के लिए कुछ नहीं किया।


समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की गई है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे। उन्हें सम्मन नहीं गुलदस्ते भेंट किए जा रहे हैं। इस मामले की जांच में जानबूझ कर देरी की जा रही है ताकि किसानो को इंसाफ न मिल सके। यूपी में जंगलराज चल रहा है। अगले साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया तय है।  कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रदेश में सक्रियता के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह बीजेपी की योजना का हिस्सा है कि वह कांग्रेस को लड़ाई में दिखाए। हमारा किसी से कंपटीशन नहीं है। उत्तर प्रदेश में होने वाली हर घटना में समाजवादी लोग मदद में आगे रहते हैं। वह भी आधी-आधी रात पीड़ितों से मिलते हैं और उनकी मदद कराते हैं लेकिन इसमें किसी से कोई कंप्टीशन नहीं है।

  

इस आर्टिकल को शेयर करें

No comments:

Post a Comment