Latest News

Thursday, September 16, 2021

UP Election 2022: AAP के फ्री बिजली के वादे के बाद सियासी दलों में बेचैनी, अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) से पहले सियासी दल अपनी मुफ्त स्कीम के साथ जनता के बीच हाजिर हो रहे हैं. आज आप  (Aam Aadmi Party) ने लखनऊ में घोषणा की, अगर वो सरकार बनाएंगे तो उत्तर प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली (300 Unit Free Electricity) दी जाएगी. इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का साफ तौर दावा किया कि, जितना काम बिजली के लिए उनकी सरकार में हुआ किसी ने नहीं किया है और जब वो सरकार में आएंगे तो गरीबों को, किसानों को व्यापारीयों को और सभी लोगो को बेहतर बिजली मिलेगी. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनके मेनिफेस्टो में बिजली को लेकर क्या घोषणा होगी, लेकिन ये संकेत साफ दे दिए कि बिजली के बहाने जनता को रिझाने में वह भी पीछे नहीं रहेंगे. 




अन्य दलों में बेचैनी आप के एलान से


यूपी में चुनाव अब बेहद करीब है और ऐसे में सियासी दल जनता के बीच अपनी चुनावी घोषणाओं को लेकर जा रहे हैं. आज लखनऊ में आप ने घोषणा की, यूपी में सरकार बनाएंगे तो यहां के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी. किसी से बकाया बिजली बिल नहीं लिया जाएगा. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया. आप यूपी के चुनाव में एक तरीके से लीड लेती नजर आ रही है, क्योंकि कल ही पार्टी ने 100 संभावित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की और आज अपने उस गेम चेंजर स्कीम को भी अनाउंस कर दिया, जिसने दिल्ली में सरकार बनाने में उनकी सबसे बड़ी मदद की.


इशारों-इशारों में कही बड़ी बात अखिलेश ने



अब भला बात बिजली पर हो रही हो तो अखिलेश यादव कैसे चुप बैठते, अखिलेश यादव ने तो तमाम बिजली घरों के नाम गिना दिए और कहा कि, इन सारे बिजली घरों के निर्माण का काम उनकी सरकार में शुरू हुआ था और जब यह बनकर तैयार हो जाएंगे तो यूपी में बिजली की व्यवस्था बहुत बेहतर हो जाएगी. 

No comments:

Post a Comment