मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Banda –Kurla Complex) इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो के पुल (Under-Construction Flyover) का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4.40 बजे हुआ. यहां रात में मेट्रो का काम चल रहा था. हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिन्हें वीनदेसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है. मौके पर पहुंचकर दमकल अधिकारियों ने बजाव अभियान शुरू कर दिया है. फायर बिग्रेड की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.
हादसे के दौरान मेट्रो के पुल पर काम चल रहा था. कुछ मजदूर पुल के
ऊपर काम कर रहे थे, कुछ नीचे थे. ऊपर काम कर रहे मजदूर पुल गिरने के दौरान सरिया पकड़कर
कूद गए, कुछ बगल में मौजूद पानी की टंकी में गिर गए और कुछ लोग ब्रिज के नीचे
दबने से जख्मी हो गए. इस तरह 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

No comments:
Post a Comment