Latest News

Sunday, September 26, 2021

हैरान कर देगा मछली खाने वाली बकरी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

क्या आपने कभी किसी बकरी को मांसाहारी भोजन करते हुए देखा है? या फिर आपको लगता है कि कोई बकरी घास को छोड़कर मांस खाएगी? जाहिर है कि आप में से ज्यादातर लोग ना ही कहेंगे। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहा यह वीडियो आपको हैरान कर देगा. कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया था। 

 



इस क्लिप में एक बकरी मछली को टोकरी से निकालकर चबाती नजर आ रही थी। वीडियो देखने के बाद भी लोगों के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि ऐसा कुछ भी हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो:

 



सभी को हैरान कर दिया है इस मांसाहारी बकरी ने। बकरियों को आमतौर पर घास, पत्ते या अनाज खाते हुए देखा जाता है लेकिन मछली खाने वाले इस बकरी के दृश्यों ने लोगों को हैरान कर दिया है। मछली खाने वाली बकरी के इस वीडियो को इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।

No comments:

Post a Comment