कृष्ण कन्हैया के ब्रज में मांस-मदिरा पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है। गोपाल (भगवान कृष्ण) से जुड़े ब्रज क्षेत्र में यहां हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के सम्मान में प्रदेश की योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। एक ट्वीट के मुताबिक भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले नगर निगम के 22 वार्डों को तीर्थस्थल घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद इस क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित होगी।

No comments:
Post a Comment