Latest News

Monday, September 27, 2021

किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द लाएगी ये योजना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि अब किसानों को बिजली बकाए में एकमुश्त समाधान योजना के जरिए ब्याज माफ कर राहत दी जाएगी। योगी सरकार जल्द एक अच्छी योजना लाने जा रही है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से सीधा संवाद करते हुए अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विपक्ष पर तीखे प्रहार भी किए। किसान सम्मेलन के बहाने भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों को साधने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगैती गन्ने का मूल्य 325 की जगह अब 350 रुपये, सामान्य का 315 की जगह 340 और रिजेक्टेड वैरायटी का 310 के स्थान पर 335 रुपए होगा। 

 


पराली जलाने के मुकदमे वापस लिए

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारियों की कमेटी बनाकर परीक्षण करें और बताएं कि किसानों को बिजली के क्षेत्र में और क्या राहत दी जा सकती है। सीएम योगी बोले, किसानों की मांग पर सरकार ने पराली जलाने के सभी मुकदमे वापस लिए हैं। यूपी सरकार किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं। उत्तर प्रदेश की 119 चीनी मिलों को चलाकर इथेनॉल से जोड़ना है ताकि प्रदेश के किसानों की आय और बढ़ सके। स्लाटर हाउस बंद हुए हैं। गौरक्षा अभियान के तहत गौशाला तो बनाई ही गई हैं। एक गाय का पालन करने वालों को भी सरकार 900 रुपये प्रतिमाह दे रही है।


दंगा करने वालों की सात पीढ़ियों से भरपाई


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2013 में मुजफ्फरनगर के दंगे में किसानों की जान गई मगर तब दंगाइयों का सम्मान करने वाली सरकार थी। अब ऐसा करने की किसी में हिम्मत नहीं। मुख्यमंत्री योगी बोले अब दंगा करने वालों को पता है कि ऐसा किया तो सात पीढ़ियों तक भरपाई करनी होगी। साढ़े चार साल में कोई दंगा नहीं हुआ। बसपा-सपा शासन में चीनी मिलें बेची और बंद की गईं।

No comments:

Post a Comment